Wednesday 1st of July 2026

ब्रेकिंग

चम्पावत के सपूत लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गजेंद्र जोशी को राष्ट्रपति ने परम विशिष्ट सेवा मेडल से किया सम्

लोहाघाट:पहली बारिश में प्रेम नगर में नदी में तब्दील हुई बाराकोट सड़क। नालियों का अतिक्रमण बना मुसीबत। देखें वीडियो।

लोहाघाट:नालियां बंद होने से एनएच कार्यालय से मात्र 500 मीटर दूर नहर में तब्दील हुआ एनएच ।

चंपावत:राशनकार्ड सत्यापन की धीमी गति पर डीएम नाराज जल्द सत्यापन कार्य पूरा करने के दिए निर्देश

चंपावत:जि0पं0 की बैठक सम्पन्न, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान एवं विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश

सूचना

: चंपावत :दुर्घटना में मारी गई छात्राओं के घर पहुंचे डीएम परिजनों को दी सांत्वना

Laxman Singh Bisht

Fri, May 10, 2024
दुर्घटना में मारी गई छात्राओं के घर पहुंचे डीएम परिजनों को दी सांत्वना बुधवार को सूखीढांग- डांडा- मीनार सड़क पर पानी के टैंकर की चपेट में आने से दुर्घटना में दो स्कूली छात्राओं की मृत्यु हो गई थी। शुक्रवार को जिलाधिकारी नवनीत पांडे द्वारा सड़क दुघर्टना में मृत बुडम गांव की कविता व अनीता के परिजनों से मिलकर शोक प्रकट करते हुए सांत्वना दी। उन्होंने दोनों मृत आत्माओं को श्री चरण में स्थान देने हेतु ईश्वर से प्रार्थना की। मालूम हो कि बुधवार को टनकपुर- चंपावत हाईवे से लगे सुखीढंग से 8 किलोमीटर दूर राजकीय हाई स्कूल तालियांबाज में पढ़ने वाली कविता व अनीता बुधवार दोपहर स्कूल से घर लौटते समय टैंकर में सवार हो गई। बुडम गांव पहुंचने से पहले चालक के अचानक ब्रेक लगाने के दौरान ट्रैक्टर व टैंकर के बीच बैठी कविता पुत्री हरीश सिंह व अनीता पुत्री कुशाल सिंह छिटककर नीचे गिर गई। जिससे दोनों की मृत्यु हो गई थी।

जरूरी खबरें