Sunday 29th of March 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट को जाम से मिलेगी राहत: सीएम धामी ने मल्टीस्टोरी पार्किंग हेतु ₹114.76 लाख की द्वितीय किश्त मंजूर

लोहाघाट:पीआईटी एनडीपीएस एक्ट के तहत नशा तस्करी में लिप्त युवक पर बड़ी कार्रवाई, आरोपी को किया गया निरुद्ध

लोहाघाट:विवेकानंद विद्या मंदिर,शिशु मंदिर व बालिका विद्या मंदिर का धूमधाम से मना वार्षिकोत्सव।

लोहाघाट:पर्यावरण के दुश्मनों ने मायावती सड़क में देवदार बनी में डाला भवन निर्माण का मलवा।ग्रामीणों मे आक्रोश।

देहरादून :पुलिस हिरासत में पीआरडी जवान मौत मामले में थानाध्यक्ष सहित तीन पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

: लोहाघाट मे लोक पर्व हरेला का जिला पंचायत अध्यक्ष ने किया शुभारंभ

Laxman Singh Bisht

Sun, Jul 16, 2023
लोहाघाट मे लोक पर्व हरेला का जिला पंचायत अध्यक्ष ने किया शुभारंभ प्रदेशवासियों को दी लोक पर्व हरेला की शुभकामनाएं अधिक से अधिक संख्या में पौधरोपण करने की करी अपील लोहाघाट में उत्तराखंड के लोक पर्व हरेला का धूमधाम से हुआ शुभारंभ अपनी धरोहर संस्था के द्वारा आयोजित हरेला पर्व का रविवार को जिला पंचायत अध्यक्ष चंपावत ज्योतिराय ने शुभारंभ किया संस्था के कोषाध्यक्ष सतीश पांडे के नेतृत्व में क्षेत्र के प्राचीन गलचोड़ा बाबा मंदिर प्रांगण में हरेला पर्व के शुभारंभ अवसर पर बड़ी संख्या में पौधरोपण किया गया जिसमें सुई गांव के कई युवाओं ने अपना सहयोग दिया जिला पंचायत अध्यक्ष ज्योति राय ने सभी प्रदेशवासियों को उत्तराखंड के लोक पर्व हरेला की शुभकामनाएं देते हुए पौध रोपण करते हुए सभी लोगों से हरेला पर्व पर अधिक से अधिक संख्या में पौधरोपण करने तथा उनकी देखभाल करने की अपील करी वहीं संस्था के कोषाध्यक्ष सतीश पांडे ने कहा संस्था का उद्देश्य अपनी धरोहरों को बचाने के साथ-साथ अपने प्रदेश को हरा भरा रखना है जिसके लिए संस्था के द्वारा आज हरेला पर्व के अवसर पर पूरे प्रदेश में पौध रोपण कार्यक्रम चलाया जा रहा है इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि नगरपालिका अध्यक्ष लोहाघाट गोविंद वर्मा ,राज्य आंदोलनकारी राजू गरकोटी व भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष सचिन जोशी के द्वारा भी पौधरोपण किया गया कार्यक्रम में सुई गांव के युवा शामिल रहे वही सभी अतिथियों ने पौधरोपण को फोटो खिंचवाने तक सीमित ना रखने तथा लगाए गए पौधों की देखभाल करने की अपील की ताकि भविष्य में यह पौधे एक विशाल वृक्ष बन सके और हमारे पर्यावरण को शुद्ध कर सकें पौधरोपण करने में कैलाश तलनिया, गंगा दत्त चतुर्वेदी, मयंक ओली, हिमांशु ओली, हरीश चतुर्वेदी, योगेश पांडे ,राजकिशोर, हरीश चतुर्वेदी, कैलाश पांडे, बसंत पंगरिया ,नवीनओली, मुकुल ओली , विवेकओली सहित कई युवा शामिल रहे  

जरूरी खबरें