Thursday 9th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:जीजीआईसी सड़क में जल भराव छात्र-छात्राओं व ग्रामीणों के लिए बना मुसीबत।

चंपावत:अटैचमेंट समाप्त पर डी0जी0 के आदेश का समान रूप से पालन न होने पर कार्मिकों में नाराजगी

चंपावत:रेड अलर्ट की चेतावनी के चलते दियूरी में 'सेवा पखवाड़ा' शिविर रद्द, अधिकारी क्षेत्र में रहेंगे के हाई अलर्ट प

सीएम धामी 10 जुलाई को करेंगे टनकपुर उप जिला चिकित्सालय की नवीन स्वास्थ्य सुविधाओं व डांडा ककनई में समग्र ग्रा

चम्पावत में भारी बारिश का रेड अलर्ट 10 जुलाई को समस्त स्कूल आंगनवाड़ी केंद्र रहेंगे बंद

सूचना

: लोहाघाट:176 लाख रुपए खर्च करने के बावजूद भी ग्रामीण प्यासे नहीं मिल पाया जेजेएम योजना का पानी/विभागीय लेट लतीफ के चलते अभी तक नहीं हो पाया योजना का निर्माण कार्य पूरा 

Laxman Singh Bisht

Tue, Feb 4, 2025
176 लाख रुपए खर्च करने के बावजूद भी ग्रामीण प्यासे नहीं मिल पाया जेजेएम योजना का पानी गर्मी बढ़ने के साथ-साथ लोहाघाट के नगरीय तथा ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल का संकट गहराने लगा है वहीं केंद्र सरकार की महत्वपूर्ण जल जीवन मिशन योजना भी विभागीय लेट लतीफी के चलते ग्रामीणों की प्यास नहीं बुझा पा रही है मामला लोहाघाट क्षेत्र की फोर्ती रेट्रो पेयजल योजना का है जहां जल संस्थान के द्वारा 176 लाख रुपए की लागत से फोर्ती रेट्रो पेयजल योजना का निर्माण कार्य किया गया है पर उसके बावजूद भी इस योजना से लाभान्वित होने वाले फोर्ति व चिड़ियाढुंगा के ग्रामीण प्यासे हैं योजना से ग्रामीणों को अभी तक जल संस्थान के द्वारा पेयजल उपलब्ध नहीं कराया गया जिस कारण ग्रामीणों में काफी आक्रोश है चिड़ियाढुंगा के रहने वाले मुकेश खोलिया, धीरेंद्र खोलिया नवीन चंद्र आदि ने कहा गांव में पेयजल संकट गहरा गया है लोगो को नौलों धारों में घंटो इंतजार के बाद बड़ी मुश्किल से पेयजल उपलब्ध हो रहा है पर जल संस्थान के द्वारा हर घर नल हर घर जल योजना मे करोड़ों रुपए खर्च करने के बावजूद ग्रामीणों को निर्माण कार्य में देरी के चलते पेयजल उपलब्ध नहीं कराया गया है ग्रामीणों ने जल संस्थान से जल्द से जल्द योजना का निर्माण कार्य पूरा कर पेयजल उपलब्ध कराने की मांग की है वही जल संस्थान के अभियंता पवन बिष्ट ने जानकारी देते हुए बताया योजना से फोर्ती ,बनीगांव ,चिड़ियाढुंगा आदि क्षेत्रों में कनेक्शन देने का कार्य किया जा रहा है तथा फोर्ति व चिड़ियाढुंगा में टैंक निर्माण का कार्य होना है उन्होंने बताया 15 मार्च तक पेयजल उपलब्ध करा दिया जाएगा

जरूरी खबरें