Wednesday 12th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत: हाईवे सुरक्षा को लेकर चम्पावत में जिला हाईवे सेफ्टी टास्क फोर्स एवं हाई सर्विलांस टीम गठित

रुद्रपुर : 30 सीटर बस में ठूस दिए 103 यात्री परिवहन विभाग ने बस सीज कर 1.34 लाख रुपये का किया चालान।

लोहाघाट:मानेश्वर महादेव मंदिर में भजन कीर्तनों का आयोजन

बाराकोट मे भाजपा की हर घर तिरंगा यात्रा सैकड़ो लोग हुए शामिल।

लोहाघाट:एसआईआर को लेकर अपर आयुक्त ने पोलिंग बूथो का किया निरीक्षण अधिकारियो को दिए निर्देश।

सूचना

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत में युवाओं का प्रदर्शन केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का मांगा त्यागपत्र ।

Laxman Singh Bisht

Mon, Jul 20, 2026

चंपावत में युवाओं का प्रदर्शन केंद्रीय शिक्षा मंत्री का मांगा त्यागपत्र ।

भूख हड़ताल में बैठे सोनम वांगचुक को जंतर मंतर से उठाने का जताया विरोध

चंपावत। शिक्षा व्यवस्था में सुधार और नीट सहित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के प्रश्नपत्र लीक होने के विरोध में युवाओं ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री का इस्तीफा मांगा। आज 20 जुलाई को चंपावत के मोटर स्टेशन में युवाओं और छात्रों ने शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर विरोध जताया।उन्होंने 28 जून से भूख हड़ताल पर बैठे सामाजिक कार्यकर्ता और पर्यावरणविद सोनम वांगचुक को 18 जुलाई को जंतरमंतर से उठाए जाने का भी विरोध किया। युवा संदीप भट्ट के नेतृत्व में प्रदर्शन करने वाले युवाओं का कहना था कि पेपर लीक छात्रों के भविष्य को नुकसान पहुंचा रहा है। विरोध जताने वालों में मानसी जोशी, मेघा भारती, अनिल टम्टा, रवि बोहरा, पंकज मिश्रा, ललित मोहन भट्ट, गीता गहतोड़ी, लक्ष्मी कुमारी, निशा आदि शामिल थे।

जरूरी खबरें