Thursday 9th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:जीजीआईसी सड़क में जल भराव छात्र-छात्राओं व ग्रामीणों के लिए बना मुसीबत।

चंपावत:अटैचमेंट समाप्त पर डी0जी0 के आदेश का समान रूप से पालन न होने पर कार्मिकों में नाराजगी

चंपावत:रेड अलर्ट की चेतावनी के चलते दियूरी में 'सेवा पखवाड़ा' शिविर रद्द, अधिकारी क्षेत्र में रहेंगे के हाई अलर्ट प

सीएम धामी 10 जुलाई को करेंगे टनकपुर उप जिला चिकित्सालय की नवीन स्वास्थ्य सुविधाओं व डांडा ककनई में समग्र ग्रा

चम्पावत में भारी बारिश का रेड अलर्ट 10 जुलाई को समस्त स्कूल आंगनवाड़ी केंद्र रहेंगे बंद

सूचना

: लोहाघाट:अनुसूचित जाति की महिलाओं का पेयजल को लेकर एसडीएम कार्यालय में प्रदर्शन /विधायक के आदेश हुए हवा हवाई झील से पानी ढोने को मजबूर महिलाएं/ डीएम कार्यालय में आंदोलन की दी चेतावनी

Laxman Singh Bisht

Tue, Feb 11, 2025
अनुसूचित जाति की महिलाओं का पेयजल को लेकर एसडीएम कार्यालय में प्रदर्शन विधायक के आदेश हुए हवा हवाई झील से पानी ढोने को मजबूर महिलाएं डीएम कार्यालय में आंदोलन की दी चेतावनी चंपावत जिले में जल जीवन मिशन योजना भ्रष्टाचार और अधिकारियों की लापरवाही की भेंट चढ़ चुकी है लोहाघाट के कोली ढेक ग्राम सभा के देवखुरा तोक की अनुसूचित बस्ती में लंबे समय से पेयजल के लिए हाहाकार मचा हुआ महिलाएं 2 किलोमीटर दूर कोली झील से पानी ढोकर अपनी दिनचर्या चला रही हैं जब प्रशासन और जल निगम के द्वारा महिलाओं की सुध नहीं ली गई तो मंगलवार दोपहर को रेखा देवी के नेतृत्व आक्रोशित महिलाओं ने एसडीएम कार्यालय लोहाघाट में प्रशासन व जल निगम के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया तथा पेयजल उपलब्ध कराने की मांग करते हुए एसडीएम लोहाघाट को ज्ञापन दिया रेखा देवी व अन्य महिलाओं ने बताया उनके घरों में जल निगम के द्वारा 3 साल पूर्व जल जीवन मिशन के तहत पाइप लगा दिए गए लेकिन उन पाइपों में आज तक पानी की बूंद नहीं टपकी अधिकारियों से शिकायत करने पर बार-बार आश्वासन दिया जाता रहा महिलाओं ने कहा डेड़ माह पूर्व उनके द्वारा एसडीएम लोहाघाट से समस्या के समाधान की मांग करते हुए ज्ञापन दिया था पर कोई संज्ञान नहीं लिया गया रेखा देवी ने बताया लोहाघाट विधायक खुशाल सिंह अधिकारी के द्वारा भी गांव में हुई बैठक में जल निगम के अधिकारियों को ग्रामीणों को पेयजल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए लेकिन जल निगम के अधिकारियों के द्वारा विधायक के निर्देशों का भी पालन नहीं किया गया महिलाओं ने कहा पुरानी योजना से चार दिन में उन्हें मुश्किल से दो बाल्टी पानी मिलता है उनका व उनके बच्चों का अधिकतर समय पानी ढोने में बीतता है यहां तक कि उनके मवेशियों को भी कई कई दिनों तक प्यासा रहना पड़ता है उन्होंने बताया गांव में 60 परिवार रहते हैं महिलाओं ने चेतावनी देते हुए कहा अगर उन्हें पेयजल उपलब्ध नहीं कराया गया तो वह डीएम कार्यालय चंपावत में धरना देंगे तथा विभाग द्वारा लगाए गए पाइपों को उखाड़ कर जल निगम कार्यालय में जमा कर देंगे महिलाओं ने कहा अनुसूचित जाति के होने के कारण कोई भी अधिकारी उनकी बात तक नहीं सुन रहा है उनके साथ भेदभाव किया जा रहा है महिलाओं ने डीएम चंपावत से समस्या के समाधान की मांग की है वही जल निगम के अधिशासी अभियंता बी0 के 0पाल ने बताया वह अभियंता को गांव भेजकर मामले की जांच कर ग्रामीणों की समस्या का समाधान किया जाएगा कुल मिलाकर अधिकारियों के द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जन कल्याणकारी योजना जल जीवन मिशन की हर घर जल हर घर नल योजना में पलीता लगाने का काम किया जा रहा है जल निगम के अधिकारी किसी की सुनने तक को तैयार नहीं है प्रदर्शन करने में रेखा देवी, आशा देवी ,ममता देवी, चंपा देवी ,शांति देवी ,सुमन देवी , अंकिता मीना ,संगीता ,बसंती देवी ,मंजू देवी ,गोविंदी देवी आदि मौजूद रही

जरूरी खबरें