Friday 10th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:अधूरे कलमठो की कीचड़ वाहन चालकों व यात्रियों के लिए बनी मुसीबत।

चंपावत:खिरद्वारी के राजी जनजाति की 17 महिलाओं के उज्ज्वला गैस कनेक्शन चम्पावत से टनकपुर हुये स्थानांतरित

बाराकोट:बर्दाखान बिसराडी आली सड़क मे डामरीकरण न होने पर होगा विधानसभा चुनाव का बहिष्कार।

लोहाघाट:जीजीआईसी सड़क में जल भराव छात्र-छात्राओं व ग्रामीणों के लिए बना मुसीबत।

चंपावत:अटैचमेंट समाप्त पर डी0जी0 के आदेश का समान रूप से पालन न होने पर कार्मिकों में नाराजगी

सूचना

: लोहाघाट:नई बलाई सड़क में अवशेष डामरीकरण पूरा करने की मांग सर्वे होने के 3 साल बाद भी नहीं हुआ डामरीकरण 

Laxman Singh Bisht

Sat, Feb 22, 2025
नई बलाई सड़क में अवशेष डामरीकरण पूरा करने की मांग सर्वे होने के 3 साल बाद भी नहीं हुआ डामरीकरण एनएच 9 मे खूना बोरा से नई बलाई की ओर जाने वाली सड़क के डेढ़ किलोमीटर हिस्से में तीन साल पूर्व पीडब्लूडी लोहाघाट के द्वारा सर्वे करने के बावजूद अभी तक डामरीकरण नहीं किया गया है जिस कारण सड़क में दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ चुका है क्षेत्र के ग्रामीण दीवान सिंह मनराल ने बताया इस सड़क में अति आवश्यकीय सेवा दुग्ध,108 ,स्कूल बेस, सब्जी आदि के वाहनों के संचालन में काफी दिक्कतें आ रही है मनराल ने बताया क्षेत्र मे लगभग 35 परिवार निवास करते हैं पीडब्ल्यूडी लोहाघाट के द्वारा तीन साल पूर्व सर्वे करने तथा निविदाएं आमंत्रित करने के बावजूद अभी तक सड़क सुधारीकरण का कार्य नहीं किया गया है जिस कारण सड़क में बड़े-बड़े गड्ढे हो चुके हैं बरसात में अत्यधिक कीचड़ होने से दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ जाता है जिस कारण जनता को काफी दिक्कतें उठानी पड़ रही है तथा दुर्घटनाओं का खतरा बना हुआ है मनराल व ग्रामीणों ने पीडब्ल्यूडी लोहाघाट से जल्द से जल्द सड़क में डामरीकरण की मांग की है उन्होंने वैकल्पिक व्यवस्था के तौर पर पीडब्लूडी लोहाघाट से जेसीबी मशीन भेज कर सड़क सुधारीकरण की मांग की है ताकि वाहनों के संचालन में आसानी हो सके

जरूरी खबरें