Thursday 13th of August 2026

ब्रेकिंग

चमोली : टीएचडीसी की निर्माणाधीन टनल में हादसा 16 लोगों का सुरक्षित रेस्क्यू बचाव अभियान जारी

बाराकोट:20 अगस्त से बरदाखान बिसराडी आली सड़क के लिए ग्रामीण करेंगे डीएम कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन।

केंद्रीय विद्यालय विद्युत लाइन शिफ्टिंग व गल्ला गांव फीडर में कार्य के चलते 18 अगस्त तक विद्युत व्यवस्था बाधित

खेतीखान में धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ निकली तिरंगा यात्रा।भारत माता के जयकारों से गूंजा खेतीखान

चंपावत:स्वतंत्रता दिवस पर चम्पावत में आयोजित होगी जिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता 2026

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : देहरादून:उत्तराखंड पुलिस मुख्यालय व समस्त थानों को बम से उड़ाने की धमकी

Laxman Singh Bisht

Tue, Jun 23, 2026

देहरादून:उत्तराखंड पुलिस मुख्यालय व समस्त थानों को बम से उड़ाने की धमकी

सोशल मीडिया मे धमकी भरी पोस्ट करने वाले की तलाश तेज दो थानों में मुकदमा दर्ज

22 जून की शाम सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक इंस्टाग्राम आईडी से उत्तराखंड पुलिस मुख्यालय समेत प्रदेश के सभी थानों को बम से उड़ाने की धमकी भरी पोस्ट की गई। मामले को गंभीरता से लेते हुए देहरादून पुलिस ने तत्काल कार्रवाई शुरू कर दी है। मसूरी और कोतवाली क्षेत्र के दो अलग-अलग थानों में मुकदमा दर्ज किया गया है। देहरादून एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोभाल ने बताया कि जिस आईडी से पोस्ट की गई है उसकी पहचान और सत्यापन की कार्रवाई की जा रही है तथा आरोपी के खिलाफ शीघ्र वैधानिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। एसएसपी ने लोगों से अफवाहों और भ्रामक पोस्टों से बचने की अपील करते हुए कहा कि उत्तराखंड पुलिस ऐसे मामलों को पूरी गंभीरता से लेती है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह मजबूत है और पुलिस सभी माध्यमों पर लगातार नजर बनाए हुए है। इसके अलावा आज मसूरी नगर पालिका को भी बम से उड़ाने की धमकी मिली है। इसके बाद पुलिस और प्रशासन अलर्ट मोड में है।

जरूरी खबरें