Wednesday 1st of July 2026

ब्रेकिंग

चम्पावत के सपूत लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गजेंद्र जोशी को राष्ट्रपति ने परम विशिष्ट सेवा मेडल से किया सम्

लोहाघाट:पहली बारिश में प्रेम नगर में नदी में तब्दील हुई बाराकोट सड़क। नालियों का अतिक्रमण बना मुसीबत। देखें वीडियो।

लोहाघाट:नालियां बंद होने से एनएच कार्यालय से मात्र 500 मीटर दूर नहर में तब्दील हुआ एनएच ।

चंपावत:राशनकार्ड सत्यापन की धीमी गति पर डीएम नाराज जल्द सत्यापन कार्य पूरा करने के दिए निर्देश

चंपावत:जि0पं0 की बैठक सम्पन्न, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान एवं विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश

सूचना

: देहरादून:युवती की हत्या करने वाले आरोपी का शव चीला नहर से बरामद

Laxman Singh Bisht

Fri, May 10, 2024
युवती की हत्या करने वाले आरोपी का शव चीला नहर से बरामद देहरादून के छिद्दरवाला क्षेत्र में युवती की हत्या करने वाले अभियुक्त का शव चीला बैराज से मिल गया है। युवती की हत्‍या के बाद अभियुक्त ने शक्ति नहर में कूद कर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद से ही लगातार पुलिस द्वारा अभियुक्त की तलाश हेतु चलाया जा रहा था सर्च अभियान।बीती छह मई को छिद्दरवाला क्षेत्र में तीन पानी पुलिया के नीचे मृतका आरती डबराल का शव पुलिस को बरामद हुआ था। घटना की जांच में मृतका के दोस्त शैलेंद्र भट्ट द्वारा उसकी हत्या किया जाना प्रकाश में आया था तथा अभियुक्त शैलेंद्र भट्ट के दोस्त द्वारा अभियुक्त के घटना को अंजाम देने के बाद दिनांक 05/05/2024 की रात्रि में ऋषिकेश बैराज के पास से शक्ति नहर में कूद कर आत्महत्या किए जाने के बात बताई गई थी, घटना के बाद से पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त की तलाश हेतु लगातार सर्च अभियान चलाते हुए अन्य संभावित पहलुओं पर भी जांच की जा रही थी। सर्च अभियान के दौरान आज दिनांक 10 मई 2024 की प्रातः जल पुलिस तथा एसडीआरएफ की गोताखोर टीम को चीला बैराज से अभियुक्त शैलेंद्र भट्ट का शव बरामद हुआ है। जिसके परिजनों को मौके बुलाकर उसकी शिनाख्त की कार्यवाही करवाई गई। घटना के संबंध में अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।युवती की हत्या की दुखद घटना की जांच में अभियुक्त शैलेंद्र भट्ट द्वारा उसकी हत्या करने के उपरांत नहर में कुदकर आत्महत्या किया जाना प्रकाश में आया था, जल पुलिस द्वारा एसडीआरएफ के गोताखोरों द्वारा आज अभियुक्त के शव को चीला नहर से बरामद किया गया है, घटना से जुड़े सभी पहलुओं की पुलिस द्वारा विस्तृत जांच की गई है, घटना में किसी अन्य के सम्मिलित होने के कोई साक्ष्य प्राप्त नहीं हुऐ है।:एसएसपी देहरादून

जरूरी खबरें