Friday 14th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:सीएम धामी ने कालूखाड़ मेरोली में करोड़ों के विकास कार्य किए स्वीकृत: कलखुड़िया

चमोली : टीएचडीसी की निर्माणाधीन टनल में हादसा 16 लोगों का सुरक्षित रेस्क्यू बचाव अभियान जारी

बाराकोट:20 अगस्त से बरदाखान बिसराडी आली सड़क के लिए ग्रामीण करेंगे डीएम कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन।

केंद्रीय विद्यालय विद्युत लाइन शिफ्टिंग व गल्ला गांव फीडर में कार्य के चलते 18 अगस्त तक विद्युत व्यवस्था बाधित

खेतीखान में धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ निकली तिरंगा यात्रा।भारत माता के जयकारों से गूंजा खेतीखान

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत के प्रतिष्ठित व्यापारी मनोज कलखुड़िया का निधन क्षेत्र में शोक की लहर।

Laxman Singh Bisht

Wed, Jun 17, 2026

चंपावत के प्रतिष्ठित व्यापारी मनोज कलखुड़िया का निधन क्षेत्र में शोक की लहर।

भोजीपुरा अस्पताल मे इलाज के दौरान हुआ निधन

चंपावत। चंपावत के प्रतिष्ठित व्यापारी और मनोज ट्रेड्स के स्वामी मनोज कलखुड़िया (50) का एकाएक निधन हो गया। अचानक तबीयत बिगड़ने पर उन्हें कल भोजीपुरा (बरेली) के निजी अस्पताल ले जाया गया। पर इलाज के दौरान 16-17 जून की रात उनका निधन हो गया उनके निधन से चंपावत क्षेत्र में शोक की लहर छा गई है। व्यापारी मनोज कलखुड़िया का अंतिम संस्कार आज 17 जून को ताड़केश्वर श्मशान घाट में किया जाएगा। वे अपने पीछे दो बच्चों, पत्नी और परिवार के अन्य सदस्यों को छोड़ गए हैं।निधन पर व्यापारिक, सामाजिक एवं राजनीतिक संगठन ने शोक जताया है। दर्जा मंत्री श्याम नारायण पांडेय, मुकेश महराना, रोहित बिष्ट, भाजपा जिलाध्यक्ष गोविंद सामंत, पूर्व जिलाध्यक्ष हिमेश कलखुड़िया, जिला महामंत्री मुकेश कलखुड़िया, उपाध्यक्ष कैलाश अधिकारी, पूर्व ब्लॉक प्रमुख बहादुर सिंह फर्त्याल, एडवोकेट शंकर दत्त पांडेय, राज्य आंदोलनकारी हरगोविंद बोहरा, सुधीर साह, मंदीप ढेक, सनी वर्मा, व्यापार संघ जिलाध्यक्ष कमलेश राय, चंपावत अध्यक्ष विकास साह, पूर्व अधिशासी अधिकारी भूपेंद्र प्रकाश जोशी सहित कई लोगों ने शोक जताया है।

जरूरी खबरें