Monday 13th of July 2026

ब्रेकिंग

चंपावत में धूमधाम से मनाया जाएगा कारगिल विजय दिवस। तैयारी बैठक संपन्न।

लोहाघाट:रंगारंग कार्यक्रमों के साथ होली विजडम स्कूल का वार्षिक उत्सव संपन्न।

लोहाघाट:निराश्रित गौ वंशों ने जीआईसी खेल मैदान में जमाया कब्जा खिलाड़ी परेशान।

लोहाघाट: दुर्घटनाओं को दावत दे रहा है टनकपुर पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग का संतोला डेंजर जोन

रूद्रपुर:पुलिस मुठभेड़ में कुख्यात शार्प शूटर जितेन्द्र चौधरी उर्फ विरत घायल तथा 02 शातिर अपराधी गिरफ्तार

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : लोहाघाट में भाजपा के महेंद्र ढेक का बजा डंका समर्थकों ने निकाला विजय जुलूस।

Laxman Singh Bisht

Thu, Aug 14, 2025

लोहाघाट में भाजपा के महेंद्र ढेक का बजा डंका समर्थकों ने निकाला विजय जुलूस।

निर्दलीय अंकिता बोहरा को दी मात महेंद्र को 18 तो अंकिता को मिले 16 मत।चंपावत जिले के लोहाघाट ब्लॉक में ब्लॉक प्रमुख पद के लिए भाजपा के महेंद्र ढेक और निर्दलीय प्रत्याशी अंकिता बोहरा के बीच कांटे का मुकाबला देखने को मिला। पूरे क्षेत्र की जनता की निगाहें इसी सीट पर जमी हुई थी। आज ब्लॉक प्रमुख पद के लिए हुए चुनाव में जहां लोहाघाट ब्लॉक प्रमुख पद के लिए भाजपा के महेंद्र ढेक को 18 मत तो वही अंकिता बोहरा को 16 मत मिले। रिटर्निंग ऑफिसर बिम्मी जोशी ने महेंद्र ढेक की जीत की घोषणा की। महेंद्र ढेक की जीत की घोषणा होते ही उनके समर्थक खुशी से झूम उठे। ढेक के समर्थकों ने रंग गुलाल उड़ाते हुए आतिशबाजी कर ब्लॉक कार्यालय से लेकर पूरे लोहाघाट नगर में विजय जुलूस निकाला। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस तैनात रही। लोगों ने महेंद्र ढेक को जीत की शुभकामना दी।अपनी इस जीत पर महेंद्र ढेंक ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, पार्टी हाई कमान, भाजपा जिला अध्यक्ष गोविंद सामंत ,चुनाव प्रभारी शंकर दत्त पांडे ,नगर मंडल अध्यक्ष गिरीश कुवर सहित सभी सहयोगियों व समर्थकों को धन्यवाद दिया कहा ब्लॉक में भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस के तहत कार्य किया जाएगा उन्होंने कहा यह जीत पूरे लोहाघाट ब्लॉक क्षेत्र की जनता की जीत है। इस दौरान पूर्व विधायक पूरन सिंह फर्त्याल, भाजपा जिला अध्यक्ष गोविंद सामंत, चुनाव प्रभारी शंकर दत्त पांडे, नगर मंडल अध्यक्ष गिरीश कुवर, सुभाष बगौली सहित सैकड़ो समर्थक मौजूद रहे।

जरूरी खबरें