Sunday 5th of July 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:टनकपुर को रेल संपर्क की बड़ी सौगात, नांदेड एक्सप्रेस का होगा शुभारंभ

लोहाघाट:राय नगर चोड़ी में स्मार्ट मीटर लगाने पहुंची टीम का कड़ा विरोध बैरंग लौटी ऊर्जा निगम की टीम।

टनकपुर:सीएम ने 65.95 करोड़ की बाढ़ सुरक्षा परियोजनाओं का किया शिलान्यास

लोहाघाट /चंपावत की बेटियों ने किया कमाल 9 बालिकाओं का महिला स्पोर्ट्स कॉलेज में हुआ चयन।

लोहाघाट:सफेद हाथी बना लाखों रुपए की लागत से लगा उप जिला चिकित्सालय का ऑक्सीजन जनरेट प्लांट। जनता के धन की बर्बादी

सूचना

: लोहाघाट:पोक्सो के आरोपी शिक्षक को कोर्ट ने दी बड़ी राहत जमानत पर किया रिहा एडवोकेट यतीश की जानदार पैरवी 

Laxman Singh Bisht

Sun, Sep 22, 2024
पोक्सो के आरोपी शिक्षक को कोर्ट ने दी बड़ी राहत जमानत पर किया रिहा एडवोकेट यतीश की जानदार पैरवी चंपावत जिले के बाराकोट क्षेत्र के एक विद्यालय के शिक्षक पर विद्यालय की कक्षा सात में पढ़ने वाली नाबालिग छात्रा ने छेड़खानी के गंभीर आरोप लगाए थे शनिवार को छात्रा के परिजनों की तहरीर पर लोहाघाट पुलिस ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ पोक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार किया था पुलिस ने रविवार को शिक्षक को पोक्सो स्पेशल सेशन अदालत में पेश किया जहां शिक्षक के विद्वान अधिवक्ता यतीश जोशी के द्वारा अपने मुवक्किल के पक्ष में जानदार पैरवी की और अपने मुवक्किल को झूठे मुकदमे में फंसाए जाने की दलीलें पेश की तथा पुलिस की कार्यप्रणाली और तहकीकात पर सवाल उठाते हुए अदालत से अपने मुवक्किल को जमानत पर रिहा करने की प्रार्थना की स्पेशल सेशन पोक्सो अदालत के विद्वान न्यायाधीस ने एडवोकेट यतीश की पैरवी से संतुष्ट होकर आरोपी शिक्षक को पर्सनल बांड में जमानत पर रिहा करने के आदेश दिए तथा पुलिस की तहकीकात पर नाराजगी जताई वही अदालत से जमानत मिलने पर शिक्षक को बहुत बड़ी राहत मिली है वही एडवोकेट यतीश ने अपनी जानदार पैरवी से मात्र एक दिन मे पोक्सो जैसे गंभीर आरोप से शिक्षक को जमानत पर रिहा करवा लिया है एडवोकेट यतीश के द्वारा माननीय न्यायालय को धन्यवाद दिया गया

जरूरी खबरें