Friday 10th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:लोहावती नदी में गिरने से नेपाली नागरिक गंभीर रूप से घायल। अस्पताल में चल रहा उपचार।

लोहाघाट :जिला पंचायत अध्यक्ष अधिकारी ने अस्पताल में जाना मरीजों का हाल। मरीजो से पूछी समस्याएं।

चंपावत:एकल, परित्यक्ता और विधवा महिलाओं को गाँव में ही रोजगार देकर आत्मनिर्भर बनाएगी सरकार।

लोहाघाट:प्रेम नगर के ग्रामीणों ने किया स्मार्ट मीटर का विरोध। आंदोलन की दी चेतावनी।

चंपावत:नाबालिग सामूहिक दुष्कर्म की कहानी बनाने वाले आरोपियों की सुनवाई न होने से परिजन नाराज। जेल में प्रताड़ना के आरोप

सूचना

: लोहाघाट ब्लॉक कार्यालय में स्वीकृत विकास कार्यों के ओपन टेंडर लगाने की मांग को लेकर कार्यालय के बाहर धरने में बैठे ठेकेदार विकास कार्य में बंदर बांट का लगाया आरोप 

Laxman Singh Bisht

Tue, Mar 4, 2025
लोहाघाट ब्लॉक कार्यालय में स्वीकृत विकास कार्यों के ओपन टेंडर लगाने की मांग को लेकर कार्यालय के बाहर धरने में बैठे ठेकेदार विकास कार्य में बंदर बांट का लगाया आरोप लोहाघाट खंड विकास कार्यालय में हो रहे स्वीकृत विकास कार्यों में बंदर बाट का आरोप लगाते हुए मंगलवार को क्षेत्र के ठेकेदार भुवन चौबे ,अमित सामंत व प्रकाश सिंह खंड विकास कार्यालय के बाहर धरने में बैठ गए तथा स्वीकृत विकास कार्य में ओपन टेंडर लगवाने की मांग को लेकर खंड विकास अधिकारी लोहाघाट अशोक अधिकारी को ज्ञापन दिया ज्ञापन में विकासखंड लोहाघाट का अंतर्गत जिन विकास कार्यों की स्वीकृति हेतु धन आवंटित किया गया है तथा वर्तमान में जो भी विकास कार्य स्वीकृत हुए हैं उन्हें ओपन टेंडर के माध्यम से करवाने की मांग की कहा पूर्व में स्वीकृत विकास कार्य की निविदा लगाने में अत्यंत विलंब होने से क्षेत्र के विकास कार्यों में प्रभाव पड़ रहा है आरोप लगाते हुए कहा जो भी विकास कार्य इस दौरान स्वीकृत हुए हैं उनके चुपचाप बॉन्ड बनाकर उन्हें ठिकाने लगा दिया जा रहा है इनके अतिरिक्त कोई भी स्थानीय समाचार पत्रों में इनकी विज्ञप्ति भी जारी नहीं की जाती है जो कि सरासर गलत है उन्होंने खंड विकास अधिकारी से अविलंब स्वीकृत विकास कार्यों को ओपन टेंडर के माध्यम से करते हुए स्थानीय समाचार पत्रों में विज्ञप्ति प्रकाशित करने की मांग की तथा उक्त प्रक्रिया अमल में ना लाने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है कहा जिसकी पूरी जिम्मेदारी खंड विकास कार्यालय की होगी वही ठेकेदार भुवन चौबे ने कहा इस मामले को लेकर कल वह जिला अधिकारी चंपावत से मुलाकात करेंगे वही खंड विकास अधिकारी अशोक अधिकारी ने सभी आरोपो को निराधार बताते हुए कहा जो भी विकास कार्यों की टेंडर प्रक्रिया होती है वह नियमों के तहत की जा रही है लगाए गए आरोप निराधार है

जरूरी खबरें