Saturday 4th of July 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:मुख्यमंत्री ने किया 15 दिवसीय ‘सेवा पखवाड़ा’ का भव्य शंखनाद, कलेक्ट्रेट में लगे विभागों के स्टॉल

लोहाघाट अस्पताल जनरेटर प्रकरण में गर्माई राजनीति कांग्रेस के आरोप भाजपा का खंडन।

लोहाघाट:बीस सूत्रीय कार्यक्रम में चम्पावत प्रदेश भर में अव्वल

पांच साल बेमिसाल:स्थिर नेतृत्व और नई कार्यसंस्कृति का प्रतीक बनी धामी सरकार। धामी सरकार के 5 साल पूरे

देहरादून में शराब की दुकान के बाहर चली गोली एक व्यक्ति घायल अस्पताल में भर्ती

सूचना

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : हर की पेड़ी पर गैर हिंदुओं के प्रवेश पर रोक की तैयारी पर कांग्रेस ने की आपत्ति

Laxman Singh Bisht

Sat, Jan 17, 2026

हर की पेड़ी पर गैर हिंदुओं के प्रवेश पर रोक की तैयारी पर कांग्रेस ने की आपत्तिउत्तराखंड कांग्रेस कमेटी ने हरिद्वार स्थित हर की पैड़ी एवं गंगा घाटों पर कथित रूप से गैर हिंदुओं के प्रवेश को लेकर सरकार द्वारा की जा रही रोक की तैयारियों पर कांग्रेस पार्टी ने गंभीर आपत्ति जताई है। इस संबंध में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल द्वारा दिए गए बयान का समर्थन करते हुए कांग्रेस ने इसे सामाजिक सौहार्द को प्रभावित करने वाला कदम बताया है।प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव आनंद सिंह माहरा ने कहा कि भाजपा सरकार लगातार ऐसे निर्णय ले रही है, जिनसे समाज में अनावश्यक विभाजन की स्थिति पैदा हो रही है। उन्होंने कहा कि भारत की सांस्कृतिक परंपरा सर्व समावेशी रही है और देश के अनेक तीर्थस्थलों पर सभी धर्मों के लोग आस्था और मर्यादा के साथ दर्शन-पूजन करते रहे हैं। कहीं भी इस प्रकार के प्रतिबंध समाज के हित में नहीं माने जा सकते।आनंद सिंह माहरा ने कहा कि आगामी अर्धकुंभ एवं विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए सरकार द्वारा इस तरह के मुद्दों को उछालना राजनीतिक ध्रुवीकरण का प्रयास प्रतीत होता है। यह गंगा-जमुनी तहजीब और उत्तराखंड की सामाजिक एकता के विपरीत है।उन्होंने स्पष्ट किया कि कांग्रेस पार्टी धार्मिक आस्था का सम्मान करती है, लेकिन किसी भी कीमत पर समाज को बांटने की राजनीति का समर्थन नहीं कर सकती। कांग्रेस पार्टी लोकतांत्रिक और संवैधानिक मूल्यों के साथ खड़ी है और ऐसे किसी भी निर्णय का शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक तरीके से विरोध करेगी।

जरूरी खबरें