Sunday 29th of March 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:पीआईटी एनडीपीएस एक्ट के तहत नशा तस्करी में लिप्त युवक पर बड़ी कार्रवाई, आरोपी को किया गया निरुद्ध

लोहाघाट:विवेकानंद विद्या मंदिर,शिशु मंदिर व बालिका विद्या मंदिर का धूमधाम से मना वार्षिकोत्सव।

लोहाघाट:पर्यावरण के दुश्मनों ने मायावती सड़क में देवदार बनी में डाला भवन निर्माण का मलवा।ग्रामीणों मे आक्रोश।

देहरादून :पुलिस हिरासत में पीआरडी जवान मौत मामले में थानाध्यक्ष सहित तीन पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

लोहाघाट:कुमाऊँ की संस्कृति का अनमोल प्रतीक है भीटोले का महीना :शशांक पाण्डे

: कोटद्वार मालन नदी का पुल गिरने से हुई एक व्यक्ति की मौत पर कांग्रेस ने हत्या का मुकदमा दर्ज करने की मांग

Laxman Singh Bisht

Sat, Jul 15, 2023
कोटद्वार मालन नदी का पुल गिरने से एक व्यक्ति की हुई मौत  पर कांग्रेस ने लोक निर्माण विभाग व सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंताओ के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज करने की करी मांग उत्तराखण्ड मे भारी बारिश के चलते जगह जगह नुकसान की खबरें आ रही है वहीं कोटद्वार मे भी बारिश के तेज़ बहाव के चलते बीती 13 जुलाई क़ो मालन नदी पर बना पुल ढह गया जो की कोटद्वार शहर और भाभर क्षेत्र के बीच का आवाजही के लिए बनाया गया था पुल के गिरने के बाद से राजनीती भी गरमा चुकी है कांग्रेस कार्यकर्त्ताओ ने आज पुल टूटने के विरोध मे धरना प्रदर्शन किया तथा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करी जिसमे कांग्रेस के प्रदेश सचिव प्रवेश रावत ने सिचाई और पी डब्लू डी विभाग के एक्सन के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज करने की मांग की है आपको बता दे की मालन नदी पर बने इस पुल के टूटने से एक व्यक्ति की गिरने से मौत हो गई थी

जरूरी खबरें