Thursday 9th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:जीजीआईसी सड़क में जल भराव छात्र-छात्राओं व ग्रामीणों के लिए बना मुसीबत।

चंपावत:अटैचमेंट समाप्त पर डी0जी0 के आदेश का समान रूप से पालन न होने पर कार्मिकों में नाराजगी

चंपावत:रेड अलर्ट की चेतावनी के चलते दियूरी में 'सेवा पखवाड़ा' शिविर रद्द, अधिकारी क्षेत्र में रहेंगे के हाई अलर्ट प

सीएम धामी 10 जुलाई को करेंगे टनकपुर उप जिला चिकित्सालय की नवीन स्वास्थ्य सुविधाओं व डांडा ककनई में समग्र ग्रा

चम्पावत में भारी बारिश का रेड अलर्ट 10 जुलाई को समस्त स्कूल आंगनवाड़ी केंद्र रहेंगे बंद

सूचना

: चंपावत:स्मार्ट मीटर सुविधाजनक । किसी प्रकार का संशय न रखे उपभोक्ता: सकारिया 

Laxman Singh Bisht

Wed, Feb 5, 2025
स्मार्ट मीटर सुविधाजनक । किसी प्रकार का संशय न रखे उपभोक्ता: सकारिया चम्पावत जिले में ऊर्जा निगम की ओर से बिजली के स्मार्ट मीटर लगाए जाने का कार्य किया जा रहा है। जिसके बाद उपभोक्ताओं ने अधिकाशं स्थानों पर विरोध करना शुरू कर दिया है। जिस पर ऊर्जा निगम के अधिशासी अभियंता विजय कुमार सकारिया ने जनता से अपील करते हुए कहा स्मार्ट मीटर सुविधाजनक है। जिसमें किसी भी प्रकार का कोई नुकसान उपभोक्ता को नहीं है। कहा कि इससे उपभोक्ताओं को किसी भी प्रकार की कोई दिक्कत नही होगी । जितनी बिजली खर्च होगी उसी के अनुरूप रीडिंग दिखायेगा। इसमे कोई संशय नही होना चाहिए । उन्होंने कहा कि अगर कोई उपभोक्ता स्मार्ट मीटर की जांच करना चाहता है तो वह चेक मीटर का उपयोग भी कर सकता है। कहा स्मार्ट मीटर से उपभोक्ताओं को विद्युत बिल वर्तमान की तरह विद्युत प्रयोग होने के पश्चात ही प्राप्त होंगे। स्मार्ट मीटर सभी उपभोक्ता मोबाइल ऐप के माध्यम से हर घंटे होने वाली विद्युत खपत की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। जिससे बार-बार मीटर के समीप जाकर विद्युत की खपत लेने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। कहा कि किसी भी प्रकार की त्रुटि के कारण बिक गलत होने की स्थिति उत्पन्न नहीं होगी साथ ही बिल सही करवाने हेतु विद्युत कार्यालय के चक्कर भी नहीं लगाने पड़ेंगे। यदि बिल में किसी प्रकार की त्रुटि उत्पन्न होती है तो ऊर्जा निगम एवं कार्य संस्था को तुरंत सूचना मिल जाएगी। और मापन समय पर बदल दिया जाएगा।

जरूरी खबरें