Friday 26th of June 2026

ब्रेकिंग

टनकपुर बूम क्षेत्र में डूबे दूसरे युवा का शव एसडीआरएफ ने शारदा बैराज से किया बरामद।

पिथौरागढ़ में 5 वर्षीय मासूम के अपहरण एवं दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार।

चंपावत:पाटी मे हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया नेपाली मजदूर मौके पर मौत

चंपावत:माली की नौकरी करने वाली मां के बेटे ने यूपीएससी में मारी बाजी, भारत सरकार में बने वैज्ञानिक अधिकारी

लोहाघाट:नाकोट के पटोली से रेस्क्यू किए गए गुलदार की उपचार के दौरान मौत।

सूचना

: चंपावत:अरुणाचल उत्सव में प्रतिभाग करने के लिए चंपावत का कुमाऊं लोक सांस्कृतिक कला दर्पण सांस्कृतिक दल अरुणाचल को हुआ रवाना

Laxman Singh Bisht

Tue, Feb 27, 2024
अरुणाचल उत्सव में प्रतिभाग करने के लिए चंपावत का कुमाऊं लोक सांस्कृतिक कला दर्पण सांस्कृतिक दल अरुणाचल को हुआ रवाना अरुणाचल प्रदेश के नामसल शहर में होने जा रहे भारत लोक संगीत अरुणाचल उत्सव- 2024 में एक भारत श्रेष्ठ भारत कार्यक्रम में जनपद चपावत से सांस्कृतिक दल कुमाऊं लोक संस्कृतिक कला दर्पण लोहाघाट*, चंपावत का दल, दल नेता भैरव दत्त राय के नेतृत्व में 16 कलाकार सहित उत्तराखंड की ओर से अपनी सांस्कृतिक प्रस्तुति देने हेतु रवाना हुआ।   विधायक प्रतिनिधि चंपावत प्रकाश तिवारी द्वारा सांस्कृतिक दल को शुभकामनाएं देते हुए रवाना किया। इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि तिवारी ने कहा कि कुमाऊं लोक संस्कृतिक कला दर्पण लोहाघाट द्वारा जिले के साथ-साथ प्रदेश का भी नाम रोशन किया है। उन्होंने इस अवसर पर दल को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आशा ही नहीं पूरा विश्वास है कि हमेशा की तरह ही आप सभी के द्वारा अरुणाचल प्रदेश में उत्तराखंड प्रदेश की पारंपरिक संस्कृति की छटा बिखेरी जायेगी जिससे उत्तराखंड का नाम पूरे देश में रोशन होगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी के समक्ष दल हेतु पारंपरिक वेशभूषा, वाद यंत्र के साथ ही हर संभव सहयोग की बात रखी जायेगी।

जरूरी खबरें