Thursday 9th of July 2026

ब्रेकिंग

चंपावत :टनकपुर ISBT निर्माण में कांग्रेस ने लगाए करोड़ों रुपए के घोटाले के आरोप। केग रिपोर्ट का दिया हवाला

लोहाघाट:10 जुलाई को टीईटी के विरोध व पुरानी पेंशन बहाली को लेकर होगा शिक्षकों का विशाल धरना प्रदर्शन।

चंपावत:भारी वर्षा की चेतावनी के चलते जनपद चम्पावत के सभी विद्यालय एवं आंगनबाड़ी केन्द्रों में रहेगा अवकाश

चंपावत:सेवा पखवाड़ा अभियान के तहत दूरस्थ बिनवाल गाँव में पहुँचा प्रशासन

लोहाघाट:खेतीखान में दिल का दौरा पड़ने से युवक का निधन मां-बाप का था इकलौता सहारा क्षेत्र में शोक की लहर।

सूचना

: चंपावत:नीमा कठायत को मिला हर वर्ग का समर्थन हौसले बुलंद कहा 23 जनवरी को जनता से मिलेगा जीत का आशीर्वाद 

Laxman Singh Bisht

Mon, Jan 20, 2025
नीमा कठायत को मिला हर वर्ग का समर्थन हौसले बुलंद कहा 23 जनवरी को जनता से मिलेगा जीत का आशीर्वाद नगर निकाय चुनाव में अब मात्र तीन दिन शेष रह चुके है चुनाव को लेकर चंपावत में सभी प्रत्याशियों का अंतिम चरण का धुआंधार प्रचार जारी है वही चंपावत नगर पालिका से नगर पालिका अध्यक्ष पद की कांग्रेस प्रत्याशी नीम कठायत का चुनाव प्रचार जोरों पर है नीमा के लगातार बढ़ते जन समर्थन ने विपक्षियों को परेशानी में डाला हुआ है सोमवार को नीमा कठायत ने कांग्रेस की पूर्व जिला अध्यक्ष निर्मला गहतोड़ी (दीदी)के साथ मिलकर नगर के रोपा, ब्लॉक रोड, तेलवाड़ा क्षेत्र में जनसंपर्क कर मतदाताओं से अपने पक्ष में मतदान करने की अपील कि उन्होंने कहा उनको चंपावत नगर की सम्मानित जनता का प्यार व आशीर्वाद मिल रहा है नीमा के बढ़ते जन समर्थन से उनके समर्थकों के हौसले भी बुलंद नजर आ रहे हैं उनके समर्थन में बड़ी संख्या में युवा व महिलाएं शामिल है वहीं पूर्व कांग्रेस जिला अध्यक्ष निर्मला गहतोड़ी ने कहा चंपावत की जनता को ट्रिपल इंजन की नहीं बल्कि एक नए दमदार इंजन की जरूरत है जो सिर्फ कांग्रेस दे सकती है उन्होंने कहा भाजपा ट्रिपल इंजन की बात कर रही है जबकि जनता डबल इंजन से ही परेशान हो चुकी है उन्होंने कहा इस बार चंपावत में परिवर्तन होने जा रहा है कांग्रेस प्रत्याशी नीमा कठायत भारी बहुमत से जीत दर्ज करने जा रही है वहीं चुनाव प्रचार की कमान संभाले हुए उनके पति कांग्रेस जिला अध्यक्ष पूरन सिंह कठायत ने कहा चंपावत नगर की जनता का भरपूर प्यार व आशीर्वाद कांग्रेस प्रत्याशी नीमा कठायत को मिलने जा रहा है कहा प्रचार के दौरान जो भी वादे नगर की जनता से किए जा रहे हैं उन वादों को हर हाल में पूरा किया जाएगा उन्होंने कहा इस बार कांग्रेस चंपावत से भारी बहुमत से जीत दर्ज करने जा रही है वहीं चुनाव प्रचार के दौरान नीमा कठायत के द्वारा बड़े बुजुर्गों से जीत का आशीर्वाद लिया जा रहा है चुनाव प्रचार उमेश खर्कवाल ,निर्मल तड़ागी, सौरभ शाह, अशोक वर्मा ,विमल पांडे ,प्रमोद बड़ेला, अब्दुल नाजिम, मनीष भट्ट, बाला दत्त ,प्रकाशसिंह, नीरज पांडे ,मुरलीधर जोशी ,कमल कुमार, केदार सामंत ,जाहिद हुसैन, नवल किशोर, दीपा कुंवर ,चंपा अधिकारी, कमला पांगती ,अंजू जोशी, तुलसी जोशी, सोनी राणा, हिना प्रहरी ,विजय प्रहरी सहित बड़ी संख्या में उनके समर्थक मौजूद रहे

जरूरी खबरें