Sunday 5th of July 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:टनकपुर को रेल संपर्क की बड़ी सौगात, नांदेड एक्सप्रेस का होगा शुभारंभ

लोहाघाट:राय नगर चोड़ी में स्मार्ट मीटर लगाने पहुंची टीम का कड़ा विरोध बैरंग लौटी ऊर्जा निगम की टीम।

टनकपुर:सीएम ने 65.95 करोड़ की बाढ़ सुरक्षा परियोजनाओं का किया शिलान्यास

लोहाघाट /चंपावत की बेटियों ने किया कमाल 9 बालिकाओं का महिला स्पोर्ट्स कॉलेज में हुआ चयन।

लोहाघाट:सफेद हाथी बना लाखों रुपए की लागत से लगा उप जिला चिकित्सालय का ऑक्सीजन जनरेट प्लांट। जनता के धन की बर्बादी

सूचना

: चंपावत:नाबालिग से छेड़छाड़ मामले में आरोपी शिक्षक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग/ पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल/ लोगों ने डीएम को दिया ज्ञापन /निष्पक्ष जांच की उठाई मांग

Laxman Singh Bisht

Wed, Sep 25, 2024
नाबालिग से छेड़छाड़ मामले में आरोपी शिक्षक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग/ पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल/ लोगों ने डीएम को दिया ज्ञापन /निष्पक्ष जांच की उठाई मांग लोहाघाट /बाराकोट कोट क्षेत्र के लोगों ने एक स्कूल में स्कूल के शिक्षक के द्वारा नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ के मामले को लेकर पुलिस की कार्य प्रणाली पर गंभीर सवाल उठाते हुए चंपावत कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया लोगों ने आरोप लगाया पीड़ित परिवार ने पुलिस को जो बात बताई थी उसे पुलिस ने दर्ज नहीं किया इस मामले को लेकर विभिन्न संगठन के लोगों ने डीएम चंपावत नवनीत पांडे से मुलाकात कर पीड़ित बालिका के साथ न्याय करने की गुहार लगाइए जिस पर डीएम पांडे ने लोगों को मामले में उचित करने तथा निष्पक्ष जांच कराने का आश्वासन दिया है वहीं विभिन्न संगठनों ने आरोप लगाते हुए कहा छेड़छाड़ मामले में हुए दर्ज़ मुकदमे को लेकर पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं उन्होंने आरोपी शिक्षक के खिलाफ कठोर कार्रवाई कर उसकी गिरफ्तारी की मांग की है वही सीओ चंपावत वंदना वर्मा ने लोगों को निष्पक्ष जांच करने का ठोस आश्वासन दिया है मालूम हो इस मामले में पुलिस ने आरोपी शिक्षक पर पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया था जिस पर अदालत में शिक्षक को जमानत दे दी है प्रदर्शन करने में अमित कुमार ,किशोर कुमार ,संजय प्रसाद ,दिनेश ,रोहित ,जीवन कुमार ,रितेश विश्वकर्मा, मीना बोहरा, पुष्पा देवी ,प्रीति टम्टा सहित कई लोग शामिल रहे

जरूरी खबरें