Saturday 4th of July 2026

ब्रेकिंग

देहरादून में शराब की दुकान के बाहर चली गोली एक व्यक्ति घायल अस्पताल में भर्ती

लोहाघाट:वन महोत्सव के तहत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने तहसील परिसर में किया पौधरोपण

बाराकोट मे 4 जुलाई से 6 जुलाई तक लगेगा स्वास्थ्य शिविर

चंपावत:सहकारिता सप्ताह के तहत बहुउद्देशी साधन सहकारी समिति की वार्षिक बैठक।

दून:एसआईआर के साथ विभागीय काम भी करें आंगनबाड़ी कार्यकत्री : रेखा आर्या

सूचना

रिपोर्ट :लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत: कठोती (बुडम) में गहरी खाई मे गिरने से लोहाघाट के युवक की मौत।

Laxman Singh Bisht

Tue, Jan 27, 2026

कठोती में गहरी खाई मे गिरने से लोहाघाट के युवक की मौत।चंपावत जिले के डाडा क्षेत्र के कठोती में गहरी खाई हुई गिरने से लोहाघाट निवासी दीपक जोशी की मौत हो गई है। बुडम चौकी इंचार्ज बुद्धि बल्लभ पांडे ने जानकारी देते हुए बताया घटना 26 जनवरी दोपहर लगभग 1:30 बजे के आसपास की है। उन्होंने बताया यह युवक किसी निर्माण कंपनी में कार्यरथ था। जो कल 26 जनवरी को कठोती में पैराफिट के ऊपर बैठा हुआ था। अचानक 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से घायल युवक को खाई से बाहर निकाल कर 108 के जरिए टनकपुर उप जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत् घोषित कर दिया है। मृतक के पंचनामें व पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है। चौकी प्रभारी ने बताया मृतक युवक दीपक चंद्र जोशी पुत्र चिंतामणि जोशी लोहाघाट का रहने वाला है।

जरूरी खबरें