Friday 10th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:जीजीआईसी सड़क में जल भराव छात्र-छात्राओं व ग्रामीणों के लिए बना मुसीबत।

चंपावत:अटैचमेंट समाप्त पर डी0जी0 के आदेश का समान रूप से पालन न होने पर कार्मिकों में नाराजगी

चंपावत:रेड अलर्ट की चेतावनी के चलते दियूरी में 'सेवा पखवाड़ा' शिविर रद्द, अधिकारी क्षेत्र में रहेंगे के हाई अलर्ट प

सीएम धामी 10 जुलाई को करेंगे टनकपुर उप जिला चिकित्सालय की नवीन स्वास्थ्य सुविधाओं व डांडा ककनई में समग्र ग्रा

चम्पावत में भारी बारिश का रेड अलर्ट 10 जुलाई को समस्त स्कूल आंगनवाड़ी केंद्र रहेंगे बंद

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:दुधौरी भगवती महोत्सव में मची सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम देर रात तक दर्शकों ने लिया रंगारंग कार्यक्रमों का

Laxman Singh Bisht

Thu, Oct 2, 2025

दुधौरी भगवती महोत्सव में मची सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम देर रात तक दर्शकों ने लिया रंगारंग कार्यक्रमों का आनंद चंपावत जिले के पाल बिलौन क्षेत्र के दुधौरी भगवती महोत्सव में देर रात तक सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान कुमाऊं लोक कला दर्पण लोहाघाट की टीम ने शानदार प्रस्तुति से दर्शकों को झूमने के लिए मजबूर कर दिया। बुधवार को देर शाम महोत्सव का शुभारंभ भाजपा नेता व जिला पंचायत प्रतिनिधि मुकेश महराना ने फीता काटकर किया। जिसके बाद देर रात तक कुमाऊं लोग सांस्कृतिक कला दर्पण लोहाघाट और लोक गायिका बबीता देवी ने एक से बढ़कर एक रंगारंग कार्यक्रम पेश किया देर रात तक हुए सांस्कृतिक कार्यक्रमों में दर्शकों ने खूब आनंद लिया। इस दौरान भगवती महोत्सव में दूर-दूर से बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों ने कलाकारों का उत्साहवर्धन किया। सांस्कृतिक संध्या में कुमाऊंनी, गढ़वाली, नेपाली, झोड़ा चांचरी सहित अन्य प्रतुति दी गई। कार्य्रक्रम का संचालन गंगा सिंह बिष्ट ने किया। समिति के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। इस मौके पर उपाध्याय अनिल सिंह, पूर्व अध्यक्ष अशोक सिंह बिष्ट, क्षेत्र पंचायत सदस्य दीवान सिंह बिष्ट, नारायण सिंह बिष्ट, कुमार शिवा, गंगा सिंह, भारत राम, ललित कुमार, अनिल बिष्ट सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

जरूरी खबरें