Wednesday 8th of July 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:सेवा पखवाड़ा अभियान के तहत दूरस्थ बिनवाल गाँव में पहुँचा प्रशासन

लोहाघाट:खेतीखान में दिल का दौरा पड़ने से युवक का निधन मां-बाप का था इकलौता सहारा क्षेत्र में शोक की लहर।

लोहाघाट :दर्जा राज्य मंत्री हुकम सिंह कुवर पहुंचे लोहाघाट धामी सरकार की गिनाई उपलब्धियां

लोहाघाट:एसपी चंपावत के निर्देश पर लोहाघाट में चला विशेष यातायात चैकिंग अभियान

लोहाघाट:खतेड़ा में पुराने पेड़ से मंदिर व भवनो को भारी खतरा। ग्रामीणों की प्रशासन से निस्तारण की मांग।

सूचना

: चंपावत:11 किलो चरस तस्करी में फरार शातिर तस्कर हरियाणा से गिरफ्तार पहुंचा लोहाघाट हवालात में/चंपावत पुलिस की बड़ी कामयाबी

Laxman Singh Bisht

Tue, Jan 7, 2025
11 किलो चरस तस्करी में फरार शातिर तस्कर हरियाणा से गिरफ्तार पहुंचा लोहाघाट हवालात में एसपी चंपावत अजय गणपति ने नशा तस्करों के खिलाफ कड़ा रख अपनाया हुआ है जिसके चलते कई नशा तस्कर जेल की हवा खा रहे हैं तथा बड़ी संख्या में चंपावत जिले में स्मैक व चरस बरामद की गई है जिस कारण चंपावत पुलिस के हौसले बुलंद है एसपी अजय के द्वारा जिले के सभी थाना व चौकी प्रभारियो को नशा तस्करों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं कुछ माह पूर्व चंपावत जिले के रीठा साहिब क्षेत्र में कमलेश भट्ट, थानाध्यक्ष थाना रीठासाहिब के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा बुड़म क्षेत्र में मोटर साइकिल /टैक्सी संख्या UK04TB-4226 अपाचे मे साहिल नेहरा पुत्र शमशेर सिंह, उम्र 22 वर्ष, निवासी रोहतक हरियाणा के कब्जे से 11.200 किलोग्राम चरस बरामद कर गिरफ्तार किया गया था । घटना में सम्मिलित 03 अन्य अभियुक्तगण फरार हो गये थे , जिनकी गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं। दिनांक 6.01.2025 को पुलिस टीम द्वारा उक्त घटना में सम्मिलित अभियुक्तगणों में से एक शातिर अभियुक्त को हरियाणा के थाना जुलाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया जिसको नियमानुसार माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। अन्य फरार अभियुक्त गणों के विरुद्ध कार्यवाही जारी है।पुलिस ने फरार तस्कर जगबीर पुत्र जय सिंह, निवासी किला जफरगढ़, थाना जुलाना, जिला जींद, हरियाणा उम्र 36 वर्ष को गिरफ्तार किया है।आरोपी का बड़ा आपराधिक इतिहास रहा है1-FIR NO.- 318/18 धारा 25/54/ 59A आर्म्स एक्ट चलनी थाना सदर जींद 2.FIR NO. 22/2019 धारा 20 NDPS Act चालनी थाना सिविल लाइन रोहतक  3..FIR NO.79/2019 धारा 279/337 IPC चलनी थाना सदर रोहतक 4.FIR NO.22/2024 धारा 8/20/29/60 NDPS Act चालनी थाना रीठा साहिब पुलिस टीम में  उ0नि0 तेज कुमार . का0109 शाकिर अली . का0 उमेश राज . का0 गिरीश भट्ट -सर्विलांस सेल/शामिल रहे

जरूरी खबरें