Friday 10th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:अधूरे कलमठो की कीचड़ वाहन चालकों व यात्रियों के लिए बनी मुसीबत।

चंपावत:खिरद्वारी के राजी जनजाति की 17 महिलाओं के उज्ज्वला गैस कनेक्शन चम्पावत से टनकपुर हुये स्थानांतरित

बाराकोट:बर्दाखान बिसराडी आली सड़क मे डामरीकरण न होने पर होगा विधानसभा चुनाव का बहिष्कार।

लोहाघाट:जीजीआईसी सड़क में जल भराव छात्र-छात्राओं व ग्रामीणों के लिए बना मुसीबत।

चंपावत:अटैचमेंट समाप्त पर डी0जी0 के आदेश का समान रूप से पालन न होने पर कार्मिकों में नाराजगी

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:स्वाला में बड़े वाहनों की आवाजाही रोकने पर ट्रक चालकों ने एनएच किया जाम डीएम मौके पर।

Laxman Singh Bisht

Fri, Sep 26, 2025

.स्वाला में बड़े वाहनों की आवाजाही रोकने पर ट्रक चालकों ने एनएच किया जाम डीएम मौके पर।

सैकड़ो वाहन यात्री फंसे एन एच प्रशासन पर लगाया लापरवाही का आरोप।

आक्रोशित ट्रक चालकों ने पत्थर लगाकर व एनएच पर लेट कर जताई नाराजगी।टनकपुर पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग के स्वाला डेंजर जोन में बड़े वाहनों को रोके जाने पर आज शुक्रवार को ट्रक चालक भड़क गए ट्रक चालकों ने सड़क में पत्थर रखकर तथा लेट कर राष्ट्रीय राजमार्ग को जाम कर दिया। जिसके चलते राष्ट्रीय राजमार्ग में सैकड़ो छोटे बड़े वाहन व यात्री फंस गए। विरोध के चलते लगभग राष्ट्रीय राजमार्ग डेढ़ से दो घंटा बंद रहा। सूचना पर जिलाधिकारी चंपावत व पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा तथा ट्रक चालकों को समझाकर किसी तरह शांत किया। ट्रक चालकों ने कहा एनएच के कर्मचारियों को बड़े वाहनों के लिए सड़क खोलने में कोई दिलचस्पी नहीं है। वह सिर्फ काम करने का दिखावा कर रहे हैं और बड़े वाहनों को रोका जा रहा है जिस कारण उन लोगों का लाखों रुपए का नुकसान हो चुका है घंटों उन्हें इंतजार कराया जाता है। ट्रक चालकों का कहना था एनएच के अधिकारी पहाड़ी की ओर से मलवा नहीं हटा रहे हैं जिस कारण बड़े वाहनों की आवाजाही बंद की गई है। ट्रक चालकों को बेवजह परेशान किया जा रहा है। ट्रक चालकों ने कहा विभाग साल भर सोया रहता है और बरसात होने पर इनका कार्य शुरू होता है। राष्ट्रीय राजमार्ग में जाम के चलते सैकड़ो यात्री फस गए जिस कारण यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सूचना पर मौके पर पहुंचे जिलाधिकारी मनीष कुमार के द्वारा ट्रक चालकों से वार्ता की गई डीएमके समझाने पर ट्रक चालक मान गए ।जिलाधिकारी के द्वारा एनएच के अधिकारियों को पहाड़ी की ओर से मलवा हटाकर सभी वाहनों के लिए यातायात सुचारु करने के कड़े निर्देश दिए गए। डीएम के निर्देश पर पहाड़ी की ओर से मलवा हटाने का कार्य शुरू किया जा चुका है। ट्रक चालकों के मानने पर प्रशासन को यात्रियों ने राहत की सांस ली। जाम के चलते सड़क के दोनों और वाहनों की लंबी-लंबी कतारे लग गई।

जरूरी खबरें