Wednesday 13th of May 2026

ब्रेकिंग

टनकपुर:एनएच चौड़ीकरण में बाईपास की मांग तेज प्रभावितों ने दी आंदोलन की चेतावनी

लोहाघाट:14 मई को लोहाघाट पहुंचेगी श्री विश्वनाथ मां जगदीशिला डोली ।होगा भव्य स्वागत।

लोहाघाट व चंपावत मे शराब दुकानों पर आबकारी विभाग की छापामारी अनियमितताओं पर चालानी कार्रवाई

पाटी: शादी के 4 दिन बाद जेवर सहित प्रेमी संग फरार हुई नवविवाहित

लोहाघाट:होली विजडम स्कूल का रहा जलवा भुवनेश जोशी ने 93.8 % अंक के साथ विद्यालय किया टॉप।

सूचना

कुमाऊँ का डिजिटल बाज़ार: अब नौकरी, सेवाएँ, खरीद-बिक्री और मैट्रिमोनियल सब कुछ एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर

उत्तराखंड के कुमाऊँ क्षेत्र में डिजिटल सेवाओं की बढ़ती जरूरत को देखते हुए KumaonBazaar.com तेजी से लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। यह एक ऐसा लोकल डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ नौकरी, बिज़नेस प्रमोशन, लोकल सेवाएँ, खरीद-बिक्री, पर्यटन और मैट्रिमोनियल जैसी कई सुविधाएँ एक ही जगह उपलब्ध हैं। Website: https://www.kumaonbazaar.com

आज के समय में लोग लोकल स्तर पर भरोसेमंद सेवाएँ और अवसर ढूँढना चाहते हैं। इसी जरूरत को समझते हुए KumaonBazaar.com ने कुमाऊँ के लोगों के लिए एक आसान और उपयोगी ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म तैयार किया है।

युवाओं के लिए रोजगार का नया माध्यम

कुमाऊँ क्षेत्र के युवाओं को अक्सर नौकरी खोजने के लिए बड़े शहरों या कई अलग-अलग वेबसाइट्स पर निर्भर रहना पड़ता है। अब यह समस्या काफी हद तक कम हो सकती है क्योंकि KumaonBazaar Jobs Section पर लोकल और विभिन्न क्षेत्रों की जॉब्स उपलब्ध कराई जा रही हैं। Jobs Link: https://www.kumaonbazaar.com/jobs

यहाँ कंपनियाँ और बिज़नेस अपने जॉब पोस्ट कर सकते हैं, जबकि नौकरी तलाश रहे उम्मीदवार आसानी से आवेदन कर सकते हैं। इससे लोकल टैलेंट को स्थानीय स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद है।

मैट्रिमोनियल सेवा से आसान रिश्ते

आजकल लोग सुरक्षित और भरोसेमंद मैट्रिमोनियल प्लेटफ़ॉर्म की तलाश में रहते हैं। KumaonBazaar Matrimony कुमाऊँ समाज के लोगों के लिए एक विशेष सुविधा लेकर आया है जहाँ परिवार अपनी प्रोफाइल बनाकर रिश्तों की तलाश कर सकते हैं। Matrimony Link: https://www.kumaonbazaar.com/matrimony

यह सेवा खासतौर पर उन परिवारों के लिए उपयोगी साबित हो सकती है जो अपने समाज और क्षेत्र में अच्छे रिश्ते ढूँढना चाहते हैं।

लोकल सेवाओं और बिज़नेस को मिलेगा डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म कुमाऊँ के छोटे व्यापारियों और सेवा प्रदाताओं के लिए KumaonBazaar Services एक बेहतरीन अवसर बनकर उभर रहा है। Services Link: https://www.kumaonbazaar.com/services

यहाँ इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, टूर सर्विस, एजेंसी, फ्रीलांसर, दुकानदार और अन्य सेवा प्रदाता अपनी सेवाओं को ऑनलाइन प्रमोट कर सकते हैं। इससे लोकल बिज़नेस को डिजिटल पहचान मिलने के साथ-साथ ग्राहकों तक पहुँचने में आसानी होगी। खरीद-बिक्री और लोकल विज्ञापन की सुविधा प्लेटफ़ॉर्म पर Buy & Sell सेक्शन भी उपलब्ध है जहाँ लोग अपने प्रोडक्ट्स या सामान को ऑनलाइन पोस्ट कर सकते हैं। इसके अलावा बिज़नेस प्रमोशन और लोकल विज्ञापनों के लिए भी सुविधा दी जा रही है, जिससे छोटे व्यवसाय कम लागत में अपनी पहुँच बढ़ा सकते हैं। पर्यटन और लोकल जानकारी का भी केंद्र कुमाऊँ अपनी प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन स्थलों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। KumaonBazaar.com पर पर्यटन से जुड़ी जानकारी, होटल, ट्रैवल सेवाएँ और लोकल बिज़नेस की जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों दोनों को लाभ मिल सकता है। डिजिटल उत्तराखंड की ओर एक कदम डिजिटल इंडिया के दौर में लोकल प्लेटफ़ॉर्म की भूमिका लगातार बढ़ रही है। KumaonBazaar.com कुमाऊँ क्षेत्र के लोगों, युवाओं और व्यापारियों को डिजिटल रूप से जोड़ने का काम कर रहा है। यह प्लेटफ़ॉर्म आने वाले समय में रोजगार, व्यापार और लोकल नेटवर्किंग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:2 करोड़ की स्मैक के साथ तीन शातिर स्मैक तस्कर गिरफ्तार चंपावत पुलिस की बड़ी सफलता।

Laxman Singh Bisht

Mon, Dec 15, 2025

2 करोड़ की स्मैक के साथ तीन शातिर स्मैक तस्कर गिरफ्तार चंपावत पुलिस की बड़ी सफलता।

नशा तस्करों के खिलाफ एसपी चंपावत की सर्जिकल स्ट्राइक जारी।

किया अंतर राज्यीय तस्करी रेकेट का भंडाफोड़।

चंपावत।ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान के तहत एसपी चंपावत अजय गणपति के दिशा निर्देश पर नशा तस्करों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। एसपी चंपावत अजय गणपति के निर्देश सीओ टनकपुर बंदना बर्मा के नेतृत्व में 14 दिसंबर को एसओजी प्रभारी कमलेश भट्ट के नेतृत्व में एसटीएफ कुमाऊं और थाना बनबसा पुलिस टीम द्वारा वाहन चेकिंग के दौरान नेपाल बॉर्डर के स्ट्रांग फॉर्म बनबसा के निकट खटीमा टनकपुर हाईवे पर एक बिना नंबर प्लेट की पल्सर मोटरसाइकिल सहित तीन नशा तस्करों से 799 ग्राम अवैध स्मैक बरामद कर गिरफ्तार किया गया है। एसपी चंपावत अजय गणपति ने बताया स्मैक तस्करी में सूरज दीप सिंह पुत्र जसवंत सिंह निवासी ग्राम मजरा लखीमपुर खीरी के कब्जे से 263 ग्राम ,करनैल सिंह पुत्र कक्का सिंह निवासी लखीमपुर खीरी के कब्जे से 266 ग्राम ,गुरमीत सिंह उर्फ मिता पुत्र इंदर सिंह निवासी लखीमपुर खीरी के कब्जे से 271 स्मैक बरामद की गई है। एसपी चंपावत ने बताया तीनों नशा तस्करों के खिलाफ थाना बनबसा में सुसंगत धाराओ में मुकदमा पंजीकृत किया गया है। एसपी चंपावत में बताया पूछताछ में नशा तस्करों ने बताया वह लखीमपुर खीरी से सतनाम सिंह से स्मैक लेकर आते थे तथा नेपाल में चोर रास्तों से इस स्मैक की सप्लाई करते थे ।सतनाम सिंह उनके गिरोह का सरगना है ।सतनाम सिंह मुंबई गोवा आदि राज्य में भी स्मैक सप्लाई करता है ।जिस पर एनडीपीएस एक्ट के पूर्व में कई मामले दर्ज हैं। एसपी चंपावत ने बताया पकड़े गए गुरमीत उर्फ मिता पर लखीमपुर खीरी उत्तर प्रदेश में दो मामले दर्ज हैं ।अभियुक्त सूरज दीप सिंह के मोबाइल में सतनाम सिंह के लाखों रुपए के ट्रांजैक्शन का रिकॉर्ड मिला है। एसपी चंपावत ने बताया अंतरराष्ट्रीय बाजार में इस स्मैक की कीमत दो करोड रुपए है। एसपी चंपावत ने बताया अभी तक चंपावत पुलिस 140 नशा तस्करों को गिरफ्तार कर चुकी है तथा 87 अभियोग पंजीकृत किए गए। एसपी चंपावत ने बताया जनवरी 2025 से अब तक चंपावत पुलिस 25.142 किलोग्राम चरस 2.248 किलोग्राम स्मैक, 5.789 किलोग्राम एमडीएमए ,986 ग्राम अफीम तथा 83 नशीले इंजेक्शन बरामद कर चुकी है। उन्होंने बताया जनपद पुलिस द्वारा वर्ष 2025 में अभी तक 17 करोड़ 67 लाख 78 हजार रुपए कीमत के अवैध मादक पदार्थ बरामद किए गए है तथा कई नशा तस्करों को जेल भेजा गया है। उन्होंने कहा नशा तस्करों के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी रहेगा।

जरूरी खबरें