Sunday 12th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट विधायक के निर्देश पर महाविद्यालय में टैंकरो से की गई पेयजल आपूर्ति पेयजल लाइन हुई थी क्षतिग्रस्त

हरिद्वार :पति से विवाद के चलते महिला ने मासूम बेटी के साथ गंग नहर में लगाई छलांग।

लोहाघाट:कालेशन मंदिर में 18 जुलाई से होगा आयोजित चार दिवसीय देवी महोत्सव

चंपावत पुलिस ने टायर चोर गिरोह का किया पर्दाफाश दो गिरफ्तार

चंपावत:भाजपा के बागी भाजपा में शामिल डेढ़ साल पहले भाजपा से निष्कासित नेताओं की भाजपा में वापसी

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:फिर आंदोलन की तैयारी में गुरिल्ले श्रीनगर गढ़वाल में बनेगी रणनीति

Laxman Singh Bisht

Thu, Aug 28, 2025

फिर आंदोलन की तैयारी में गुरिल्ले श्रीनगर गढ़वाल में बनेगी रणनीति

31 अगस्त को गुरिल्ला संगठन की बैठक सैकड़ो गुरिल्ला करेंगे प्रतिभाग ।अपनी बरसों पुरानी मांगों को लेकर सरकार को जगाने के लिए एक बार फिर से एसएसबी प्रशिक्षित गुरिल्ला प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में आंदोलन की तैयारी में जुट गए है। आंदोलन की रणनीति तैयार करने के लिए गुरिल्लाओ की श्रीनगर गढ़वाल में 31 अगस्त को एक बैठक होने जा रही है।उत्तराखंड के चंपावत जिले के गुरिल्ला संगठन जिला अध्यक्ष एवं प्रदेश प्रचारक ललित बगोली एवं समस्त एसएसबी गुरिल्ला श्रीनगर गढ़वाल में होने जा रही निर्णायक बैठक में प्रतिभाग करेंगे। गुरिल्ला संगठन जिला अध्यक्ष ललित बगौली ने बताया 29 अगस्त को वह अपने गुरिल्ला साथियों के साथ चंपावत से श्रीनगर गढ़वाल को प्रस्थान करेंगे। तथा श्रीनगर गढ़वाल में होने जा रही गुरिल्लाओ की बरसों पुरानी मांगों को लेकर 31 अगस्त को होने जा रही प्रदेश स्तर की बैठक में प्रतिभाग करेंगे। बंगाली ने कहा बैठक 31 अगस्त को प्रातः 10:00 बजे से श्रीनगर गढ़वाल में काली कमली धर्मशाला में आयोजित होगी। इस बैठक में प्रदेश के सैकड़ो गुरिल्ला भाग लेंगे बैठक में गुरिल्ला आंदोलन की रणनीति तैयार की जाएगी कहा चंपावत जिले से ललित बगोली उनके साथ अमर राम, राणा , दुर्गा राम, ईश्वर राम सहित कई गुरिल्ला भाग लेंगे। बंगाली ने कहा इस बार गुरिल्ला अपनी मांगों को लेकर निर्णायक आंदोलन करेंगे तथा सरकार के झांसे में नहीं आएंगे।

जरूरी खबरें