Monday 13th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट विधायक के निर्देश पर महाविद्यालय में टैंकरो से की गई पेयजल आपूर्ति पेयजल लाइन हुई थी क्षतिग्रस्त

हरिद्वार :पति से विवाद के चलते महिला ने मासूम बेटी के साथ गंग नहर में लगाई छलांग।

लोहाघाट:कालेशन मंदिर में 18 जुलाई से होगा आयोजित चार दिवसीय देवी महोत्सव

चंपावत पुलिस ने टायर चोर गिरोह का किया पर्दाफाश दो गिरफ्तार

चंपावत:भाजपा के बागी भाजपा में शामिल डेढ़ साल पहले भाजपा से निष्कासित नेताओं की भाजपा में वापसी

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : चंपावत:लधीया घाटी क्षेत्र में चरमराई जिओ की कनेक्टिविटी जनता परेशान। एयरटेल का टावर लगाने की उठी मांग।

Laxman Singh Bisht

Tue, Aug 19, 2025

लधीया घाटी क्षेत्र में चरमराई जिओ की कनेक्टिविटी जनता परेशान।

एयरटेल के टावर लगाने की उठी मांग।चंपावत जिले के रीठा साहिब क्षेत्र में जिओ के बदहाल नेटवर्क से लोग व तीर्थ यात्री परेशान है कनेक्टिविटी व नेटवर्क ठीक ना होने से लोग व्हाट्सएप कॉल, फेसबुक ,ऑनलाइन पढ़ाई लिखाई तथा ऑनलाइन के काम बाधित हो रहे है। क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता भगवान राम ने बताया लगातार एक हफ्ते से लोगो की एक दूसरे से ढंग से बात हो पा रही है। रीठा साहिब के समस्त इलाके में जिओ का नेटवर्क बहुत धीमी गति से चल रहा है। भगवान राम ने कहा अधिकारियो व कर्मचारियों से बात की गई तो उनका कहना है कि थोड़े टेक्निकल फॉल्ट चल रहा है जिसे जल्दी ठीक कर दिया जाएगा ।कहा बार-बार फोन करने पर अधिकारियों का कहना है कि जिससे कहना है कह दो काम अपने समय पर ही होगा । भगवान राम ने बताया क्षेत्र में भिगराडा , कुलियाल गांव, रीठा साहिब ,चौड़ा पिता, चौड़ा मेहता आदि जगहों पर कनेक्टिविटी की काफी परेशानी हो रही है जनता काफी परेशान है। भगवान राम ने कहा क्षेत्र के समस्त जनप्रतिनिधियों व ग्रामीणों का कहना है कि अगर इसी प्रकार जिओ के नेटवर्क में दिक्कतें आती रही तो लोग जल्द जिओ की सिम को आइडिया या बीएसएनल में पोर्ट करा लेंगे । लधीया घाटी क्षेत्र के लोगों ने प्रशासन से क्षेत्र में नया एयरटेल टावर लगाने की मांग की गई है। जिससे देश-विदेश से आने वाले तीर्थ यात्रियों को व स्थानीय लोगों को इसका लाभ मिल सके। भगवान राम ने बताया बीएसएनएल की सेवा भी चरमराई हुई है। नेटवर्क की बदहाली के चलते लोग काफी परेशान है।

जरूरी खबरें