Thursday 9th of July 2026

ब्रेकिंग

चंपावत :टनकपुर ISBT निर्माण में कांग्रेस ने लगाए करोड़ों रुपए के घोटाले के आरोप। केग रिपोर्ट का दिया हवाला

लोहाघाट:10 जुलाई को टीईटी के विरोध व पुरानी पेंशन बहाली को लेकर होगा शिक्षकों का विशाल धरना प्रदर्शन।

चंपावत:भारी वर्षा की चेतावनी के चलते जनपद चम्पावत के सभी विद्यालय एवं आंगनबाड़ी केन्द्रों में रहेगा अवकाश

चंपावत:सेवा पखवाड़ा अभियान के तहत दूरस्थ बिनवाल गाँव में पहुँचा प्रशासन

लोहाघाट:खेतीखान में दिल का दौरा पड़ने से युवक का निधन मां-बाप का था इकलौता सहारा क्षेत्र में शोक की लहर।

सूचना

: चंपावत:अभी से धधकने लगे हैं चम्पावत के जंगल 

Laxman Singh Bisht

Tue, Jan 21, 2025
अभी से धधकने लगे हैं चम्पावत के जंगल चम्पावत जिले में बीते साल वनाग्नि की घटनाओं ने वन संपदा को काफी नुकसान पहुंचाया है । इसके साथ - साथ प्रकृति प्रेमियों के माथे में भी चिंता की लकीरों को बढ़ाने का कार्य किया है । अब इस साल भी जिले में वनाग्नि की घटनाएं सामने आने लगी हैं । अभी फायर सीजन शुरू भी नहीं हुआ लेकिन उससे पहले ही जिले के पाटी विकासखंड से वनाग्नि की खबर आ रही है । चम्पावत के पाटी विकासखंड अंतर्गत किम्वाड़ी गांव के समीप जंगल में आग लगने से प्राकृतिक वन संपदा को नुकसान पहुंचा है । यहां जनवरी माह में आग लगने से आने वाले महीनों के लिए चिंता बढ़ा दी हैं । अगर समय पर इस आग पर काबू नहीं पाया गया तो इससे वन संपदा ख़ाक हो जाएगी और संबंधित विभाग ने मामले का संज्ञान लेना चाहिए

जरूरी खबरें