रिपोर्ट: जगदीश जोशी : चंपावत:टनकपुर पुलिस ने महिला सहित 02 वारंटी किए गिरफ्तार
Laxman Singh Bisht
टनकपुर पुलिस ने महिला सहित 02 वारंटी किए गिरफ्तार

जनपद चम्पावत में वांछित एवं वारंटियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक चम्पावत एवं क्षेत्राधिकारी टनकपुर के दिशा-निर्देश में कोतवाली टनकपुर पुलिस टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए गैर जमानती वारंट में वांछित 02 वारंटियों को गिरफ्तार किया गया।प्रभारी निरीक्षक कोतवाली टनकपुर चेतन रावत के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा वांछित वारंटियों की गिरफ्तारी हेतु लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस टीम ने दोनों वारंटियों को गिरफ्तार कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की। गिरफ्तार वारंटियों मे मानवी पत्नी संदीप निवासी—चामुंडा मंदिर, थाना ट्रांजिट कैम्प, रुद्रपुर। हरीश बोरा पुत्र दौलत बोरा निवासी—बस्तिया, टनकपुर, जनपद चम्पावत को गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम में - प्रभारी निरीक्षक चेतन रावत, कोतवाली टनकपुर,उप निरीक्षक अकरम अहमद,उप निरीक्षक श्रीमती गुरबिंदर कौर,महिला कॉन्स्टेबल श्रीमती शोभा जोशी,हेड कॉन्स्टेबल विनोद यादव,कॉन्स्टेबल हितेश वर्मा शामिल रहे।चम्पावत पुलिस का वांछित एवं वारंटियों की गिरफ्तारी हेतु अभियान लगातार जारी है।
विज्ञापन
चंपावत:अनुपयोगी सरकारी परिसम्पत्तियों का होगा जनहित में उपयोग डीएम ने दिए प्रभावी कार्ययोजना बनाने के निर्देश
चंपावत:राज्य आंदोलनकारियों के साथ 24 सितम्बर को होगी बैठक, जनपद के विकास को लेकर लिए जाएंगे सुझाव
चम्पावत का ऊर्जा ढांचा होगा मजबूत बनबसा में 220 करोड़ रूपये से बन रहा जीआईएस उपसंस्थान
लोहाघाट:37.19 करोड़ रूपये से बन रहा केंद्रीय विद्यालय भवन का 99 प्रतिशत निर्माण कार्य पूर्ण, आधुनिक शैक्षणिक सुविधाओं का मिलेगा विद्यार्थियों को लाभ
चंपावत:पं. दीनदयाल मातृ-पितृ तीर्थाटन योजना के तहत चम्पावत से बद्रीनाथ धाम के लिए प्रथम दल रवाना
लोहाघाट:वन विभाग ने चलाया स्वच्छता अभियान। जनता को दिया स्वच्छता का संदेश।
चंपावत:23 से 25 सितंबर तक आयुर्वेद विभाग के द्वारा आयुर्वेद उत्कर्ष केंद्र में लगाया जाएगा विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर।
चंपावत:पूर्व जिला सूचना अधिकारी स्वर्गीय गिरिजा शंकर जोशी की बारहवीं पर सूचना कार्यालय में शोक सभा, नम आंखों से दी गई श्रद्धांजलि
लोहाघाट महाविद्यालय में 29 सितंबर को होंगे छात्र संघ चुनाव। 23 सितंबर को लगेगी आचार संहिता। छात्राओं के लिए 50% आरक्षण लागू।
लोहाघाट:आंगनबाड़ी केंद्र में पोषण माह कार्यक्रम का आयोजन। गर्भवती महिला की हुई गोद भराई।