Wednesday 8th of July 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:सेवा पखवाड़ा अभियान के तहत दूरस्थ बिनवाल गाँव में पहुँचा प्रशासन

लोहाघाट:खेतीखान में दिल का दौरा पड़ने से युवक का निधन मां-बाप का था इकलौता सहारा क्षेत्र में शोक की लहर।

लोहाघाट :दर्जा राज्य मंत्री हुकम सिंह कुवर पहुंचे लोहाघाट धामी सरकार की गिनाई उपलब्धियां

लोहाघाट:एसपी चंपावत के निर्देश पर लोहाघाट में चला विशेष यातायात चैकिंग अभियान

लोहाघाट:खतेड़ा में पुराने पेड़ से मंदिर व भवनो को भारी खतरा। ग्रामीणों की प्रशासन से निस्तारण की मांग।

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:लोहाघाट ग्रोथ सेंटर की समस्याओं के लिए उद्यमियों की डीएम से वार्ता रही विफल। नहीं मिला उचित समाधान

Laxman Singh Bisht

Mon, Nov 3, 2025

लोहाघाट ग्रोथ सेंटर की समस्याओं के लिए उद्यमियों की डीएम से वार्ता रही विफल। नहीं मिला उचित समाधान

ग्रोथ सेंटर की विवाद को सुलझाने के लिए लगातार हो रहे हैं प्रयास

जल्द समाधान न होने पर लोह शिल्पियों की उग्र आंदोलन की चेतावनी चंपावत जिले के ग्रोथ सेंटर लोहाघाट की समस्याओं के लिए लोह शिल्पियों ने कलक्ट्रेट परिसर में डीएम चंपावत से मुलाकात की। लेकिन उचित समाधान न होने से उद्यमी नाराज नजर आए। सोमवार को प्रगति आजीविका महिला ग्राम संगठन राइकोट कुंवर की अध्यक्ष नारायणी देवी और लौह शिल्पी अमित कुमार के नेतृत्व में ग्रोथ सेंटर में हो रहे विवाद को सुलझाने के लिए सभी उद्यमियों ने डीएम से मुलाकात की। लेकिन वार्ता से उद्यमी नाखुश नजर आए। बीते शुक्रवार को भी सभी सभी उद्यमियों ने कलेक्ट्रेट परिसर में धरना प्रदर्शन भी किया था। जिसके बाद डीएम ने सभी उद्यमियों को सोमवार को वार्ता के लिए बुलाया। लेकिन वार्ता होने के बाद भी लौह शिल्पकार नाखुश नजर आए। पीड़ित लौह शिल्पकार अमित कुमार ने कहा कि जहां एक और सरकार स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने की बात कर रही है ।वहीं दूसरी और जिला प्रशासन उनको सहयोग करने की बजाय डरा धमकाकर अपना काम निकाल ले रहा है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि एक महिला ग्रोथ सेंटर को चलाने में विवाद उत्पन्न कर रही है। कहा कि उसने फर्जी तरीके से ऑनलाइन पंजीकरण कराया गया है। महिला लौह शिल्प का काम नहीं करती हैं। इसके बाद भी महिला के छह कार्ड फर्जी बनाए गए हैं। यह भी आरोप लगाया कि महिला ने पिछले वर्ष उनकी ओर से ग्रोथ सेंटर में जबरन बाजार का माल रखवाया था। इस दौरान सभी शिल्पकारों ने जल्द समाधान न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।

जरूरी खबरें