Friday 3rd of July 2026

ब्रेकिंग

देहरादून में शराब की दुकान के बाहर चली गोली एक व्यक्ति घायल अस्पताल में भर्ती

लोहाघाट:वन महोत्सव के तहत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने तहसील परिसर में किया पौधरोपण

बाराकोट मे 4 जुलाई से 6 जुलाई तक लगेगा स्वास्थ्य शिविर

चंपावत:सहकारिता सप्ताह के तहत बहुउद्देशी साधन सहकारी समिति की वार्षिक बैठक।

दून:एसआईआर के साथ विभागीय काम भी करें आंगनबाड़ी कार्यकत्री : रेखा आर्या

सूचना

: चंपावत राज्य आंदोलनकारी व पूर्व क्रिकेटर दीपक तरागी लारा का हृदय गति रुकने से निधन

Laxman Singh Bisht

Fri, Jul 26, 2024
चंपावत राज्य आंदोलनकारी व पूर्व क्रिकेटर दीपक तरागी लारा का हृदय गति रुकने से निधन अभी अभी चंपावत से एक दुखद खबर सामने आ रही है चंपावत के पूर्व क्रिकेटर,राज्य आंदोलनकारी और पूर्व व्यापार संघ उपाध्यक्ष दीपक तड़ागी उर्फ लारा का हृदय गति रुक जाने से निधन हो गया। वही लारा के दुखद निधन से चंपावत में शोक की लहर छा गई है मालूम हो दीपक तारागी उर्फ लारा अपने व्यवहार के चलते पूरे चंपावत क्षेत्र में काफी लोकप्रिय थे लोग लारा के अकस्मात निधन पर यकीन नहीं कर पा रहे हैं दीपक तरागी इतने बेहतरीन क्रिकेट खिलाड़ी थे कि  वेस्टइंडीज के महान क्रिकेटर लारा के नाम पर उनका नाम भी लारा पड़ गया पूरे चंपावत में उन्हें लारा नाम से जाना जाता दीपक तड़ागी लारा के अचानक जाने से चंपावत में खेल और सामाजिक क्षेत्र में काफी बड़ा नुकसान हुआ है

जरूरी खबरें