रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:एसपी चम्पावत रेखा यादव ने ली मासिक अपराध गोष्टी उत्कृष्ट पुलिसकर्मी हुए सम्मानित।
Laxman Singh Bisht
Wed, Jun 17, 2026
एसपी चम्पावत रेखा यादव ने ली मासिक अपराध गोष्टी उत्कृष्ट पुलिसकर्मी हुए सम्मानित।

ड्यूटी के दौरान व वर्दी में रील बनाने वाले पुलिस कर्मियों पर होगी सख्त कार्यवाही।

उप निरीक्षक प्रियंका मौर्या बनी बेस्ट एम्पलाई ऑफ़ द मंथ।

एसपी चंपावत रेखा यादव के द्वारा मंगलवार 16 जून को पुलिस लाइन चम्पावत में जनपद के समस्त, प्रभारी निरीक्षक, थानाध्यक्ष एवं शाखा प्रभारियों के साथ मासिक अपराध समीक्षा गोष्ठी आयोजित की गई। चंपावत ने बैठक के दौरान पूर्व माह में दिए गए निर्देशों की समीक्षा करते हुए उनके अनुपालन की स्थिति का मूल्यांकन किया गया। साथ ही उपस्थित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों की व्यक्तिगत, पारिवारिक एवं सेवा संबंधी समस्याओं को सुनकर उनके समाधान हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए। इस दौरान ड्यूटी में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस अधिकारी व कर्मी सम्मानित किए गए। उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य करने पर उपनिरीक्षक प्रियंका मौर्या को "बेस्ट एम्प्लॉयी ऑफ द मंथ (मई-2026)" घोषित किया गया, जबकि अन्य 21 पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया

।इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने पुलिसअधिकारियों को राहगीर योजना में जन-जागरूकता अभियान चलाकर आमजन को योजना के उद्देश्यों एवं लाभों की जानकारी देने। ऑपरेशन प्रहार के तहत अपराधियों के विरुद्ध सघन अभियान चलाकर प्रभावी कार्रवाई करने।ड्यूटी के दौरान पुलिस वर्दी में कोई भी अधिकारी कर्मचारी किसी प्रकार का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर प्रसारित न करने हेतु सख्त निर्देश दिए गए।प्रधानमंत्री राहत योजना के अंतर्गत प्राप्त टीएमसी रिक्वेस्ट का समयबद्ध सत्यापन सुनिश्चित करने जिससे सड़क दुर्घटना पीड़ितों को समय पर निःशुल्क उपचार का लाभ मिल सके।एन बी डब्लू/बी डब्लू की शत-प्रतिशत तामील सुनिश्चित कर वारंटियों की गिरफ्तारी हेतु विशेष अभियान चलाने।"नेट ग्रिप अभियान के तहत संदिग्ध व्यक्तियों एवं अपराधियों के विरुद्ध सघन सत्यापन एवं चेकिंग अभियान चलाने ,एफएसएल में लंबित मामलों की सूची तैयार कर उनके शीघ्र परीक्षण हेतु आवश्यक पत्राचार करने।सभी बीट कर्मचारियों द्वारा ई बीट एप्लीकेशन का उपयोग सुनिश्चित करते हुए बीट संबंधी समस्त सूचनाएं ऑनलाइन अपलोड करने एं। किरायेदार सत्यापन अभियान चलाकर बिना सत्यापन निवास कर रहे व्यक्तियों एवं संदिग्ध गतिविधियों की गहन जांच कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई करने, यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध प्रभावी प्रवर्तन कार्रवाई करते हुए चेकिंग एवं चालान अभियान में वृद्धि किए जाने ।

मादक पदार्थों की तस्करी एवं नशे के कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करते हुए सुरागरसी-पतारसी के माध्यम से ड्रग्स एवं स्मैक तस्करों की पहचान कर विधिक कार्रवाई सुनिश्चित किए जाने तथा साइबर अपराधों में त्वरित अभियोग पंजीकरण, विवेचनाओं एवं शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण तथा समस्त ऑनलाइन पोर्टलों पर शत-प्रतिशत कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। इसके अलावा पुलिस अधीक्षक ने समस्त पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को कि जनपद में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने, अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा जनविश्वास को मजबूत करने हेतु सभी अधिकारी एवं कर्मचारी पूर्ण निष्ठा, अनुशासन एवं उत्तरदायित्व के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने हेतु निर्देशित किया गया।
