Friday 3rd of July 2026

ब्रेकिंग

देहरादून में शराब की दुकान के बाहर चली गोली एक व्यक्ति घायल अस्पताल में भर्ती

लोहाघाट:वन महोत्सव के तहत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने तहसील परिसर में किया पौधरोपण

बाराकोट मे 4 जुलाई से 6 जुलाई तक लगेगा स्वास्थ्य शिविर

चंपावत:सहकारिता सप्ताह के तहत बहुउद्देशी साधन सहकारी समिति की वार्षिक बैठक।

दून:एसआईआर के साथ विभागीय काम भी करें आंगनबाड़ी कार्यकत्री : रेखा आर्या

सूचना

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:कलेक्ट्रेट सहित जनपद के सभी कार्यालयों में शहीदों की स्मृति में मौन

Laxman Singh Bisht

Fri, Jan 30, 2026

कलेक्ट्रेट सहित जनपद के सभी कार्यालयों में शहीदों की स्मृति में मौनभारत के स्वतंत्रता संग्राम में अपने जीवन का बलिदान देने वाले अमर शहीदों की पावन स्मृति में जनपद चम्पावत में कलेक्ट्रेट भवन सहित समस्त शासकीय कार्यालयों में प्रातः 11:00 बजे दो मिनट का मौन धारण किया गया।इस अवसर पर अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने अपने कार्यों को विराम देते हुए राष्ट्र की स्वतंत्रता के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर शहीदों को श्रद्धापूर्वक नमन किया। मौन के माध्यम से उपस्थित जनों ने देश की एकता, अखंडता एवं लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा हेतु अपने कर्तव्यों के प्रति निष्ठावान रहने का संकल्प भी दोहराया।शहीद दिवस के अवसर पर जनपद भर में विभिन्न सरकारी कार्यालयों में भी इसी प्रकार श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित कर स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को स्मरण किया गया।

जरूरी खबरें