Tuesday 30th of June 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:नालियां बंद होने से एनएच कार्यालय से मात्र 500 मीटर दूर नहर में तब्दील हुआ एनएच ।

चंपावत:राशनकार्ड सत्यापन की धीमी गति पर डीएम नाराज जल्द सत्यापन कार्य पूरा करने के दिए निर्देश

चंपावत:जि0पं0 की बैठक सम्पन्न, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान एवं विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश

चंपावत:टनकपुर पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग में टला बड़ा हादसा सड़क में पलटी सवारियो से भरी बुलेरो।

चम्पावत व लोहाघाट महायोजना-2041 (प्रारूप) पर जनता से मांगे गए सुझाव और आपत्तियां

सूचना

: चम्पावत:रोडवेज बस ने फिर खतरे में डाली 32 जिंदगी प्रेशर पाइप फटने से ब्रेक हुए फेल 

Laxman Singh Bisht

Tue, Apr 30, 2024
रोडवेज बस ने फिर खतरे में डाली 32 जिंदगी प्रेशर पाइप फटने से ब्रेक हुए फेल उत्तराखंड परिवहन निगम की खटारा बसें यात्रियों की जिंदगी से खिलवाड़ करती हुई सड़कों में बेधड़क दौड़ रही है मंगलवार सुबह पिथौरागढ़ से दिल्ली जा रही पिथौरागढ़ डिपो की बस यूके 07पीए 2919 का चंपावत के बनलेख के पास प्रेशर पाइप फट गया और बस के ब्रेक फेल हो गए चालक ने किसी तरह सूझ बूझ दिखाते हुए बस को संभालते हुए सड़क किनारे रोक दिया बस में 32 यात्री सवार थे जिनकी जिंदगी चालक की सूझबूझ से बाल बाल बच गई वही बस के खड़े होने से यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा तथा यात्रियों ने किसी तरह आगे की यात्रा पूरी की आए दिन उत्तराखंड परिवहन निगम की समय सीमा पूरी कर चुकी बसो के साथ हादसे हो रहे हैं पर सरकार व उत्तराखंड परिवहन निगम के अधिकारी आए दिन यात्रियों की जिंदगी से खिलवाड़ होता देख रहे हैं पर परिवहन निगम को नई बसें नहीं दी जा रही हैं लगातार यात्रियों की जिंदगी के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है लगता है सरकार किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रही है वही अधिकतर चालक परिचालक का कहना है मजबूरी में उन्हे पुरानी बसों को चलाना पड़ रहा है जो आए दिन रास्ते में खराब हो जाती है तथा दुर्घटनाओं को न्योता दे रही है

जरूरी खबरें