Friday 10th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:अधूरे कलमठो की कीचड़ वाहन चालकों व यात्रियों के लिए बनी मुसीबत।

चंपावत:खिरद्वारी के राजी जनजाति की 17 महिलाओं के उज्ज्वला गैस कनेक्शन चम्पावत से टनकपुर हुये स्थानांतरित

बाराकोट:बर्दाखान बिसराडी आली सड़क मे डामरीकरण न होने पर होगा विधानसभा चुनाव का बहिष्कार।

लोहाघाट:जीजीआईसी सड़क में जल भराव छात्र-छात्राओं व ग्रामीणों के लिए बना मुसीबत।

चंपावत:अटैचमेंट समाप्त पर डी0जी0 के आदेश का समान रूप से पालन न होने पर कार्मिकों में नाराजगी

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:प्रांतीय रक्षक दल स्वयंसेवकों को मिलेगा 12 दिनों का सवेतन अवकाश

Laxman Singh Bisht

Thu, Sep 25, 2025

प्रांतीय रक्षक दल स्वयंसेवकों को मिलेगा 12 दिनों का सवेतन अवकाशजनपद चम्पावत के जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार ने बताया कि प्रदेश सरकार ने प्रांतीय रक्षक दल (PRD) के स्वयंसेवकों के हित में एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। अब राज्य में कार्यरत सभी स्वयंसेवकों को साल में 12 दिनों का सवेतन अवकाश प्रदान किया जाएगा।उन्होंने कहा कि यह निर्णय स्वयंसेवकों की सेवाओं और कार्यप्रणाली को देखते हुए शासन स्तर पर लिया गया है। नई व्यवस्था के अंतर्गत वे स्वयंसेवक जो कम से कम 365 दिन की नियमित ड्यूटी पूरी कर चुके हैं और वर्तमान में कार्यरत हैं, उन्हें इसका लाभ मिलेगा।प्रत्येक 30 दिनों की ड्यूटी पर एक दिन का आकस्मिक अवकाश अनुमन्य होगा।यह अवकाश मानदेय सहित देय होगा।जिलाधिकारी ने जिला युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल अधिकारी को निर्देशित किया कि इस व्यवस्था को निर्धारित मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) के अनुसार तत्काल प्रभाव से लागू किया जाए, ताकि सभी पात्र स्वयंसेवकों को इस योजना का लाभ बिना किसी देरी के प्राप्त हो सके।उन्होंने कहा कि शासन का यह निर्णय स्वयंसेवकों को प्रोत्साहित करेगा तथा उनकी कार्यक्षमता और मनोबल को और अधिक सशक्त बनाएगा।

जरूरी खबरें