Thursday 2nd of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:डीएम के निर्देश पर मल्ला बापरू स्कूल और बाराकोट के सिंगदा में पेयजल आपूर्ति हुई बहाल

चंपावत:पुनाकोट वार्ड में पेयजल संकट पर डीएम का त्वरित एक्शन, टैंकरों से की जा रही जलापूर्ति

चंपावत:आशा गोस्वामी बनी अतिरिक्त जिला सूचना अधिकारी पत्रकारों ने दी बधाई।

बराकोट में गुलदार का हमला राहगीर को खींचकर ले गया गुलदार। मॉक ड्रिल

जनपद चम्पावत के सभी प्रमुख सड़क मार्ग सुचारु, यातायात सामान्य। प्रशासन अलर्ट

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:प्रकाश महरा दूसरी बार बने ग्राम प्रधान संगठन चंपावत के जिला अध्यक्ष।

Laxman Singh Bisht

Sat, Feb 28, 2026

प्रकाश महरा दूसरी बार बने ग्राम प्रधान संगठन चंपावत के जिला अध्यक्ष।चंपावत जिले के पाटी ब्लॉक के जनकांडे क्षेत्र की ग्राम पंचायत खुतेली के युवा ग्राम प्रधान व पाटी ब्लॉक अध्यक्ष प्रकाश माहरा को ग्राम प्रधान संगठन चंपावत का जिला अध्यक्ष चुना गया है। आज शनिवार को जिले के चारों ब्लॉकों के ग्राम प्रधान संगठन ब्लॉक अध्यक्षों की सहमति से प्रकाश महरा का चयन किया गया। प्रकाश महरा के ग्राम प्रधान संगठन जिला अध्यक्ष बनने पर जिले के समस्त ग्राम प्रधानों, जनप्रतिनिधियों व ग्राम वासियों ने महरा को शुभकामनाएं दी है। कहा महरा संगठन व ग्राम प्रधानों के हित में कार्य करेंगे। महरा ने ग्राम प्रधान संगठन जिला अध्यक्ष बनने पर समस्त संगठन के पदाधिकारियो व ग्राम प्रधानों को धन्यवाद दिया। कहा जल्द ही नई कार्य कारणी का गठन किया जाएगा। उन्होंने कहा वह और संगठन हमेशा ग्राम प्रधानों की समस्याओं के निराकरण के लिए कार्य करते रहेंगे तथा ग्राम प्रधानों के हितों की रक्षा व समस्याओं के लिए शासन प्रशासन से वार्ता की जाएगी। कहा संगठन सर्वोपरि है। इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष बाराकोट निर्मल नाथ गोस्वामी, ब्लॉक अध्यक्ष चंपावत प्रमिला ज्याला, ब्लॉक अध्यक्ष लोहाघाट पवन भट्ट आदि मौजूद रहे। मालूम हो प्रकाश महरा दूसरी बार ग्राम प्रधान संगठन जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल रहे है।

जरूरी खबरें