Monday 6th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:यातायात कर्मी कांस्टेबल हेम महरा के ट्रांसफर पर भड़के टैक्सी चालक किया प्रदर्शन।

पिथौरागढ़:आर्मी यूनिफॉर्म की अवैध बिक्री पर पुलिस ने व्यापारी को किया गिरफ्तार

चंपावत की डॉ0 सानिका का एम्स नागपुर में एमडी (न्यूक्लियर मेडिसिन) हेतु चयन ऑल इंडिया रैंक 155 से बढ़ाया क्षेत्र का गौरव

नैनीताल पुलिस का का बड़ा एक्शन रामनगर के रिसॉर्ट में बड़े सेक्स रैकेट का पर्दाफाश।एक नाबालिग सहित 52 गिरफ्तार।

चंपावत:टनकपुर को रेल संपर्क की बड़ी सौगात, नांदेड एक्सप्रेस का होगा शुभारंभ

सूचना

: चंपावत: नाबालिग युवती को अगवा कर शारीरिक संबंध बनाने वाले वाहन चालक को पुलिस ने किया गिरफ्तार 

Laxman Singh Bisht

Sat, Oct 5, 2024
चंपावत: नाबालिग युवती को अगवा कर शारीरिक संबंध बनाने वाले वाहन चालक को पुलिस ने किया गया गिरफ्तार आज 5 अक्टूबर को चम्पावत क्षेत्र के एक व्यक्ति द्वारा पुलिस को सूचना दी गई उसकी नाबालिग पुत्री सुबह 4:00 बजे घर से बिना बताएं कहीं निकल गई थी जो शाम को वापस घर आई तो उसके द्वारा बताया गया कि वाहन संख्या uk03ca 2181 टिप्पर के चालक नरेश सिंह पुत्र पूरन सिंह बोरा निवासी खिरद्वारी द्वारा उसके साथ बहला फुसलाकर शारीरिक संबंध बनाए गए। मामले में चंपावत पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी के खिलाफ कोतवाली चंपावत में धारा 137(2)/64 बीएनएस 3/4 पोक्सो एक्ट तथा 3(2)(V)A SC/ST एक्ट पंजीकृत कर विवेचना प्रारंभ की गई।सूचना पर जनपद चंपावत पुलिस द्वारा तत्काल कार्यवाहीं करते हुऐ अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए सघन चेकिंग अभियान, सीसीटीवी/ सर्विलांस के माध्यम से दुष्कर्म के आरोपीचालक को धौन क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया है। अग्रिम वैधानिक कार्यवाही जारी है। मालूम हो चंपावत जिले में  दुष्कर्म की घटनाओं में इजाफा हुआ है जगह-जगह नाबालिगो के साथ दुष्कर्म की घटनाएं सामने आ रही हैं जिस कारण क्षेत्रीय जनता में काफी आक्रोश देखने को मिल रहा है पुलिस इन घटनाओ को रोकने में नाकाम नजर आ रही है हालांकि पुलिस के द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार किया जा रहा है पर घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही है

जरूरी खबरें