Friday 26th of June 2026

ब्रेकिंग

टनकपुर बूम क्षेत्र में डूबे दूसरे युवा का शव एसडीआरएफ ने शारदा बैराज से किया बरामद।

पिथौरागढ़ में 5 वर्षीय मासूम के अपहरण एवं दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार।

चंपावत:पाटी मे हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया नेपाली मजदूर मौके पर मौत

चंपावत:माली की नौकरी करने वाली मां के बेटे ने यूपीएससी में मारी बाजी, भारत सरकार में बने वैज्ञानिक अधिकारी

लोहाघाट:नाकोट के पटोली से रेस्क्यू किए गए गुलदार की उपचार के दौरान मौत।

सूचना

: चंपावत पुलिस ने भारी मात्रा में चरस व अफीम के साथ नेपाली तस्कर को किया गिरफ्तार दो महिनो में अब तक 50 किलो से भी अधिक चरस, अफिम और गांजा हुआ बरामद

Laxman Singh Bisht

Wed, Feb 28, 2024
चंपावत पुलिस ने भारी मात्रा में चरस व अफीम के साथ नेपाली तस्कर को किया गिरफ्तार दो महिनो में अब तक 50 किलो से भी अधिक चरस, अफिम और गांजा हुआ बरामद चंपावत जिले के थाना बनबसा क्षेत्र सें पुलिस ने 1 किलो 970 ग्राम चरस व 1 किलो 300 ग्राम अफीम के साथ 01 नेपाली तस्कर गिरफ्तार किया है एसपी चंपावत अजय गणपति के द्वारा जनपद चम्पावत में मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम किये जाने हेतु अभियान चलाकर कार्यवाही किये जाने हेतु जिले के सभी थाना प्रभारीयो व चौकी प्रभारीयो को निर्देशित किया गया है। एसपी के निर्देश पर थाना बनबसा क्षेत्र मे भारत-नेपाल मार्ग पिल्लर नं0 805/1 से 300 मीटर भारत सीमा के अन्दर से थाना बनबसा पुलिस, SOG टीम तथा SSB बनबसा टीम की संयुक्त चैकिंग के दौरान अभियुक्त बलिराम बाटा मगर उर्फ गुमान बाठा पुत्र वीर बहादुर बाटा मगर, निवासी ग्राम रयाना, थाना ढाँग, जिला ढाँग, नेपाल हाल निवासी ग्राम मनाली, थाना मनाली, जिला कुल्लू, हिमाचल प्रदेश उम्र 53 वर्ष के कब्जे से 01.970 किलोग्राम चरस तथा 01.300 किलोग्राम अफीम बरामद होने पर अभियुक्त को मय माल गिरफ्तार किया गया। उक्त सम्बन्ध में अभियुक्त उपरोक्त के विरूद्ध थाना बनबसा में अन्तर्गत धारा 8/18/20 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया है ! वही अभियुक्त ने पुछताछ* मे बताया कि वह मनाली मे किराये पर रहता है जब वह अपने मूल गाँव नेपाल आता है तो मादक पदार्थो जैसे चरस व अफीम को नेपाल सें ले जाकर हिमाचल प्रदेश में बेचता है ! पुलिस ने तस्कर से 01 किलो 970 ग्राम चरस 01 किलो 300 ग्राम अफीम व1500 रू0 भारतीय व 85 रू0 नेपाल राष्ट्र के साथ साथ 01 मोबाइल फोन रियल मी,आधार कार्ड बरामद किया है तथा अभियुक्त के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है। पुलिस टीम मे लक्ष्मण सिह जगवाण ( थानाध्यक्ष बनबसा ),मनीष खत्री प्रभारी SOG,हे0का0 मतलूब खान SOG, हे0 का0 रघुनाथ गोस्वामी ,का0 उमेश राज SOG,का0 अनिल कुमार,एसएसबी टीम मे सहायक कमाण्डेट राम नारायण विश्वास,SI आरती ,ASI प्रेम सिंह शामिल रहे

जरूरी खबरें