Saturday 4th of July 2026

ब्रेकिंग

देहरादून में शराब की दुकान के बाहर चली गोली एक व्यक्ति घायल अस्पताल में भर्ती

लोहाघाट:वन महोत्सव के तहत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने तहसील परिसर में किया पौधरोपण

बाराकोट मे 4 जुलाई से 6 जुलाई तक लगेगा स्वास्थ्य शिविर

चंपावत:सहकारिता सप्ताह के तहत बहुउद्देशी साधन सहकारी समिति की वार्षिक बैठक।

दून:एसआईआर के साथ विभागीय काम भी करें आंगनबाड़ी कार्यकत्री : रेखा आर्या

सूचना

रिपोर्ट :लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:गणतंत्र दिवस पर तहसील परिसर में एसडीएम ने फहराया तिरंगा लोगों को दी शुभकामना।

Laxman Singh Bisht

Tue, Jan 27, 2026

गणतंत्र दिवस पर तहसील परिसर में एसडीएम ने फहराया तिरंगा लोगों को दी शुभकामना।77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर तहसील परिसर चम्पावत में उप जिलाधिकारी अनुराग आर्या ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस अवसर पर उन्होंने सभी उपस्थित लोगों को संविधान के प्रति निष्ठा, देश की एकता और अखंडता बनाए रखने की शपथ दिलाई।ध्वजारोहण के उपरांत अपने संबोधन में उपजिलाधिकारी अनुराग आर्या ने कहा कि गणतंत्र दिवस केवल एक पर्व नहीं, बल्कि भारतीय लोकतंत्र, संवैधानिक मूल्यों और नागरिक कर्तव्यों के प्रति हमारी सामूहिक प्रतिबद्धता का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि संविधान ने हमें अधिकारों के साथ-साथ कर्तव्यों का भी बोध कराया है, जिनका ईमानदारी से पालन करना प्रत्येक नागरिक और विशेष रूप से लोकसेवकों की जिम्मेदारी है।कार्यक्रम में उप निबंधक अंजलि पाण्डेय, तहसीलदार ब्रज मोहन आर्य, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी ईश्वरी राम टम्टा, नेटवर्क इंजिनियर स्वान शुभम खर्कवाल, रजिस्ट्रार कानूनगो राकेश फर्तयाल, राजस्व निरीक्षक दीनदयाल वर्मा, डीईओ निर्वाचन उमा टम्टा, राजस्व उप निरीक्षक पवन जुकरिया, जीवन सिंह रिंगवाल, जीवन भट्ट, चन्द्र शेखर पंत मोनिका कन्नौजिया, प्रकाश कुंवर, भुवन मेहता, सुरेश राम, रेखा चौधरी, हिना, साहिबा, सुरेश भट्ट, दीपक कुमार आदि लोग उपस्थिति थे! एसआरआई अभियान में जनपद उल्लेखनीय योगदान के लिए उप जिलाधिकारी अनुराग आर्या ने डीईओ निर्वाचन उमा टम्टा को प्रशस्ति पत्र के लिए देकर सम्मानित करते हुए उनको शुभकामनायें दी!

जरूरी खबरें