Friday 3rd of July 2026

ब्रेकिंग

देहरादून में शराब की दुकान के बाहर चली गोली एक व्यक्ति घायल अस्पताल में भर्ती

लोहाघाट:वन महोत्सव के तहत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने तहसील परिसर में किया पौधरोपण

बाराकोट मे 4 जुलाई से 6 जुलाई तक लगेगा स्वास्थ्य शिविर

चंपावत:सहकारिता सप्ताह के तहत बहुउद्देशी साधन सहकारी समिति की वार्षिक बैठक।

दून:एसआईआर के साथ विभागीय काम भी करें आंगनबाड़ी कार्यकत्री : रेखा आर्या

सूचना

: चंपावत:मॉडल जिला चंपावत को मिले तीन नायब तहसीलदार। 

Laxman Singh Bisht

Fri, Jul 26, 2024
मॉडल जिला चंपावत को मिले तीन नायब तहसीलदार।   चंपावत जिले में लंबे समय से रिक्त नायब तहसीलदारों के पदों पर शासन स्तर से नियुक्तियां कर दी गई है। इस बीच लोहाघाट तहसील में राजीव कान्त, चंपावत तहसील में शैलेंद्र जोशी एवं टनकपुर में आशीष सिंह गुसाईं ने नायब तहसीलदार के पद का कार्यभार ग्रहण कर लिया है। इस प्रकार जिले की सभी तहसीलों में नायब तहसीलदारों के रिक्त पद भर गए हैं। किंतु तहसीलदारों में अभी पाटी तहसील को छोड़कर शेष में प्रभारी व्यवस्था चल रही है। लोहाघाट के तहसीलदार जगदीश सिंह नेगी के पास चंपावत के तहसीलदार का अतिरिक्त प्रभार भी है। लोहाघाट की एसडीएम रिंकु बिष्ट, एसडीएम सदर सौरव असवाल, टनकपुर के एसडीएम आकाश जोशी ने नवनियुक्त युवा नायब तहसीलदारों को उनके विभागीय एवं सामाजिक दायित्वों से अवगत कराते हुए कहा कि हम सब का यह प्रयास होना चाहिए कि शासन के कार्यक्रमों को दुरांचलो के लोगों तक कितनी जल्दी पहुंचा कर उन्हें लाभान्वित करने के साथ आम लोगों को अपनी बेहतर सेवाएं देते हैं।

जरूरी खबरें