Thursday 2nd of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:डीएम के निर्देश पर मल्ला बापरू स्कूल और बाराकोट के सिंगदा में पेयजल आपूर्ति हुई बहाल

चंपावत:पुनाकोट वार्ड में पेयजल संकट पर डीएम का त्वरित एक्शन, टैंकरों से की जा रही जलापूर्ति

चंपावत:आशा गोस्वामी बनी अतिरिक्त जिला सूचना अधिकारी पत्रकारों ने दी बधाई।

बराकोट में गुलदार का हमला राहगीर को खींचकर ले गया गुलदार। मॉक ड्रिल

जनपद चम्पावत के सभी प्रमुख सड़क मार्ग सुचारु, यातायात सामान्य। प्रशासन अलर्ट

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा–2025 का चिकित्सा परीक्षण 02 मार्च से

Laxman Singh Bisht

Sat, Feb 28, 2026

पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा–2025 का चिकित्सा परीक्षण 02 मार्च से जनपद चम्पावत से पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा में चयनित अभ्यर्थीयो का दिनांक 02 मार्च 2026 से प्रातः 07:30 बजे पुलिस लाइन, चम्पावत में चिकित्सा स्वास्थ्य परीक्षण किया जाएगा जिसमें अभ्यर्थी का उपस्थित होना अनिवार्य है।उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा विज्ञापन संख्या 65/उ.आ.से.च.आ./2024 दिनांक 30 अक्टूबर 2024 के माध्यम से उत्तराखण्ड पुलिस विभाग में आरक्षी जनपदीय पुलिस (पुरुष) तथा आरक्षी पीएसी/आईआरबी (पुरुष) के कुल 2000 रिक्त पदों पर सीधी भर्ती हेतु प्रकाशित विज्ञापन के सापेक्ष चयन परिणाम घोषित कर दिया गया है।आयोग की विज्ञप्ति/चयन परिणाम संख्या 284/परीक्षा/2025-26 दिनांक 27-02-2026 के अनुसार पात्र अभ्यर्थियों का चयन परिणाम जारी किया गया है। विज्ञप्ति एवं प्रासंगिक सेवा नियमावलियों में उल्लिखित प्रावधानों के अनुरूप चयनित अभ्यर्थियों का चिकित्सा/स्वास्थ्य परीक्षण दिनांक 02 मार्च 2026 से संबंधित जनपदों में, जहां से अभ्यर्थियों ने शारीरिक दक्षता परीक्षा में प्रतिभाग किया था, संबंधित वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण में जनपदीय चिकित्सा बोर्ड द्वारा संपादित कराया जाएगा।जनपद चम्पावत से चयनित अभ्यर्थी दिनांक 02 मार्च 2026 को प्रातः 07:30 बजे पुलिस लाइन, चम्पावत में चिकित्सा स्वास्थ्य परीक्षण हेतु अनिवार्य रूप से उपस्थित होना सुनिश्चित करें। निर्धारित तिथि एवं समय पर उपस्थित न होने की स्थिति में अभ्यर्थी स्वयं उत्तरदायी होंगे।चयन परिणाम आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है।

https://cdnbbsr.s3waas.gov.in/s34ffd0e19d2069412274bd3025b0e176c/uploads/2026/02/20260227397760641.pdf

जरूरी खबरें