Friday 10th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:जीजीआईसी सड़क में जल भराव छात्र-छात्राओं व ग्रामीणों के लिए बना मुसीबत।

चंपावत:अटैचमेंट समाप्त पर डी0जी0 के आदेश का समान रूप से पालन न होने पर कार्मिकों में नाराजगी

चंपावत:रेड अलर्ट की चेतावनी के चलते दियूरी में 'सेवा पखवाड़ा' शिविर रद्द, अधिकारी क्षेत्र में रहेंगे के हाई अलर्ट प

सीएम धामी 10 जुलाई को करेंगे टनकपुर उप जिला चिकित्सालय की नवीन स्वास्थ्य सुविधाओं व डांडा ककनई में समग्र ग्रा

चम्पावत में भारी बारिश का रेड अलर्ट 10 जुलाई को समस्त स्कूल आंगनवाड़ी केंद्र रहेंगे बंद

सूचना

: चंपावत: ममता के तूफानी अंदाज व मिल रहे जन समर्थन ने भाजपा कांग्रेस की बढ़ाई परेशानी/ पति विजय वर्मा के किए गए विकास कार्य बने सबसे बड़ी ताकत

Laxman Singh Bisht

Sat, Jan 11, 2025
ममता के तूफानी अंदाज व मिल रहे जन समर्थन ने भाजपा कांग्रेस की बढ़ाई परेशानी/ पति विजय वर्मा के किए गए विकास कार्य बने सबसे बड़ी ताकत चंपावत पालिकाध्यक्ष प्रत्याशी निर्दलीय ममता वर्मा के धुआंधार चुनावी प्रचार व तूफानी अंदाज के साथ जनता के समर्थन ने चंपावत में भाजपा व कांग्रेस की परेशानी काफी हद तक बढ़ा दी है नगर निकाय चुनावों में निर्दलीय प्रत्याशी ममता वर्मा को हर वर्ग के लोगों का सहयोग मिल रहा है जिस कारण ममता व उनके समर्थकों के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं। पालिका अध्यक्ष के लिए मैदान पर उतरी निवर्तमान पालिका अध्यक्ष विजय वर्मा की धर्मपत्नी ममता वर्मा को लोग काफी पसंद कर रहे हैं । अब देखना होगा कि 23 जनवरी को मतदाता किस उम्मीदवार को अपना अध्यक्ष चुनते हैं। शनिवार को दर्जनों समर्थकों के साथ निर्दलीय प्रत्याशी ममता वर्मा ने नागनाथ वार्ड, बालेश्वर वार्ड, पूल्ड आवास में कार्यकर्ताओं व मातृशक्ति के साथ घर-घर जाकर जनसंपर्क किया। इस दौरान ममता वर्मा को लोगों का भरपूर सहयोग मिला । लोगों से विकास के नाम पर वोट देने की अपील की गई। बीते पांच सालों में चंपावत नगर क्षेत्र में उनके पति निवर्तमान पालिका अध्यक्ष विजय वर्मा के द्वारा किए गए विकास कार्य उनकी सबसे बड़ी ताकत बने हुए हैं चंपावत की जनता निवर्तमान पालिका अध्यक्ष विजय वर्मा के कुशल व्यवहार और उनके द्वारा किए कार्यों के काफी खुश नजर आ रही हैं। इस बार नगर पालिका चंपावत में अध्यक्ष पद के लिए महिला सीट आरक्षित की गई है। जिसके चलते इस बार चंपावत में भाजपा, कांग्रेस व ममता वर्मा के बीच त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिल रहा है। वहीं ममता वर्मा नगर के विभिन्न वार्डों में घर-घर जाकर लोगों को निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में वोट करने को लेकर अपील कर रही हैं। इस दौरान दर्जनों समर्थक मौजूद रहे।

जरूरी खबरें