रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:कुंभ मेला 2027: प्रथम स्नान हेतु वरिष्ठ नागरिकों का दल जाएगा हरिद्वार, जिला प्रशासन ने मांगे आवेदन
Laxman Singh Bisht
कुंभ मेला 2027: प्रथम स्नान हेतु वरिष्ठ नागरिकों का दल जाएगा हरिद्वार, जिला प्रशासन ने मांगे आवेदन

जिलाधिकारी चंपावत मनीष कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि शासन के निर्देशों के क्रम में आगामी वर्ष 2027 में हरिद्वार में आयोजित होने वाले कुंभ मेले के अवसर पर उत्तराखंड सरकार द्वारा प्रदेश के वरिष्ठ नागरिकों (वृद्धजनों) को प्रथम स्नान (दिनांक 14 जनवरी 2027) करवाने का निर्णय लिया गया है। इस महत्वाकांक्षी पहल के अंतर्गत राज्य के प्रत्येक जनपद से लगभग 30 से 40 वरिष्ठ नागरिकों का एक-एक दल हरिद्वार भेजा जाना प्रस्तावित है।जिला पर्यटन विकास अधिकारी श्रीमती लता बिष्ट ने बताया कि इस यात्रा का आयोजन पर्यटन विभाग द्वारा संचालित 'दीन दयाल मातृ-पितृ तीर्थाटन योजना' के तहत किया जा रहा है। उन्होंने जनपद के इच्छुक वरिष्ठ नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि जो भी वृद्धजन इस पावन अवसर पर हरिद्वार कुंभ में प्रथम स्नान हेतु यात्रा करने के इच्छुक हैं, वे अपना आवेदन जिला पर्यटन कार्यालय चंपावत में जमा करवा सकते हैं।जिलाधिकारी ने इस संबंध में संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि यात्रा की सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समयबद्ध तरीके से पूर्ण कर ली जाएं ताकि तीर्थाटन पर जाने वाले वरिष्ठ नागरिकों को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
चंपावत:अनुपयोगी सरकारी परिसम्पत्तियों का होगा जनहित में उपयोग डीएम ने दिए प्रभावी कार्ययोजना बनाने के निर्देश
चंपावत:राज्य आंदोलनकारियों के साथ 24 सितम्बर को होगी बैठक, जनपद के विकास को लेकर लिए जाएंगे सुझाव
चम्पावत का ऊर्जा ढांचा होगा मजबूत बनबसा में 220 करोड़ रूपये से बन रहा जीआईएस उपसंस्थान
लोहाघाट:37.19 करोड़ रूपये से बन रहा केंद्रीय विद्यालय भवन का 99 प्रतिशत निर्माण कार्य पूर्ण, आधुनिक शैक्षणिक सुविधाओं का मिलेगा विद्यार्थियों को लाभ
चंपावत:पं. दीनदयाल मातृ-पितृ तीर्थाटन योजना के तहत चम्पावत से बद्रीनाथ धाम के लिए प्रथम दल रवाना
लोहाघाट:वन विभाग ने चलाया स्वच्छता अभियान। जनता को दिया स्वच्छता का संदेश।
चंपावत:23 से 25 सितंबर तक आयुर्वेद विभाग के द्वारा आयुर्वेद उत्कर्ष केंद्र में लगाया जाएगा विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर।
चंपावत:पूर्व जिला सूचना अधिकारी स्वर्गीय गिरिजा शंकर जोशी की बारहवीं पर सूचना कार्यालय में शोक सभा, नम आंखों से दी गई श्रद्धांजलि
लोहाघाट महाविद्यालय में 29 सितंबर को होंगे छात्र संघ चुनाव। 23 सितंबर को लगेगी आचार संहिता। छात्राओं के लिए 50% आरक्षण लागू।
लोहाघाट:आंगनबाड़ी केंद्र में पोषण माह कार्यक्रम का आयोजन। गर्भवती महिला की हुई गोद भराई।