Thursday 13th of August 2026

ब्रेकिंग

चमोली : टीएचडीसी की निर्माणाधीन टनल में हादसा 16 लोगों का सुरक्षित रेस्क्यू बचाव अभियान जारी

बाराकोट:20 अगस्त से बरदाखान बिसराडी आली सड़क के लिए ग्रामीण करेंगे डीएम कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन।

केंद्रीय विद्यालय विद्युत लाइन शिफ्टिंग व गल्ला गांव फीडर में कार्य के चलते 18 अगस्त तक विद्युत व्यवस्था बाधित

खेतीखान में धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ निकली तिरंगा यात्रा।भारत माता के जयकारों से गूंजा खेतीखान

चंपावत:स्वतंत्रता दिवस पर चम्पावत में आयोजित होगी जिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता 2026

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:एमटीपी किट की अवैध बिक्री रोकने हेतु औषधि विभाग का संयुक्त निरीक्षण अभियान

Laxman Singh Bisht

Tue, Jun 23, 2026

एमटीपी किट की अवैध बिक्री रोकने हेतु औषधि विभाग का संयुक्त निरीक्षण अभियान

अपर आयुक्त एवं उप-औषधि नियंत्रक, खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन, देहरादून से प्राप्त निर्देशों तथा जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार के निर्देशन में मंगलवार को जनपद चम्पावत में एमटीपी (Medical Termination of Pregnancy) किट की अवैध बिक्री पर रोक लगाने हेतु विशेष अभियान चलाया गया।औषधि नियंत्रण विभाग चम्पावत एवं नैनीताल की संयुक्त टीम द्वारा लोहाघाट एवं बाराकोट विकासखंड क्षेत्रों में संचालित विभिन्न मेडिकल प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया। अभियान के दौरान कुल 2 थोक एवं 4 खुदरा औषधि प्रतिष्ठानों की जांच की गई।निरीक्षण के दौरान औषधि प्रतिष्ठानों के ड्रग लाइसेंस की वैधता, औषधियों के स्टॉक एवं क्रय-विक्रय अभिलेखों, सीसीटीवी कैमरों के संचालन एवं रिकॉर्डिंग व्यवस्था का गहन परीक्षण किया गया। जांच के दौरान एक मेडिकल प्रतिष्ठान में गंभीर अनियमितताएं पाए जाने पर उसके ड्रग लाइसेंस के निलंबन की संस्तुति की गई। इसके अतिरिक्त अन्य प्रतिष्ठानों में पाई गई कमियों के संबंध में संबंधित फर्मों से तीन दिवस के भीतर स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।संयुक्त निरीक्षण दल द्वारा सभी औषधि विक्रेताओं को लाइसेंस की शर्तों एवं प्रासंगिक नियमों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करने की सख्त हिदायत दी गई। साथ ही स्पष्ट निर्देश दिए गए कि एमटीपी किट का विक्रय केवल पंजीकृत स्त्री रोग विशेषज्ञ द्वारा जारी वैध चिकित्सकीय परामर्श-पत्र (प्रिस्क्रिप्शन) के आधार पर ही किया जाए।अधिकारियों ने कहा कि औषधि एवं सौंदर्य प्रसाधन अधिनियम, 1940 तथा नियमावली, 1945 के प्रावधानों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित व्यक्तियों एवं प्रतिष्ठानों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

अभियान के दौरान तीन औषधियों के नमूने भी संग्रहित किए गए, जिन्हें गुणवत्ता परीक्षण हेतु औषधि विश्लेषणशाला भेजा जा रहा है। विभाग द्वारा जनपद में औषधियों के सुरक्षित एवं नियमानुसार विक्रय को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से ऐसे निरीक्षण अभियान निरंतर संचालित किए जाते रहेंगे।निरीक्षण दल में औषधि निरीक्षक चम्पावत सुश्री हर्षिता, औषधि निरीक्षक नैनीताल सुश्री अर्चना उप्पल तथा सहायक खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन दिनेश फर्त्याल उपस्थित रहे।

जरूरी खबरें