Wednesday 13th of May 2026

ब्रेकिंग

टनकपुर:एनएच चौड़ीकरण में बाईपास की मांग तेज प्रभावितों ने दी आंदोलन की चेतावनी

लोहाघाट:14 मई को लोहाघाट पहुंचेगी श्री विश्वनाथ मां जगदीशिला डोली ।होगा भव्य स्वागत।

लोहाघाट व चंपावत मे शराब दुकानों पर आबकारी विभाग की छापामारी अनियमितताओं पर चालानी कार्रवाई

पाटी: शादी के 4 दिन बाद जेवर सहित प्रेमी संग फरार हुई नवविवाहित

लोहाघाट:होली विजडम स्कूल का रहा जलवा भुवनेश जोशी ने 93.8 % अंक के साथ विद्यालय किया टॉप।

सूचना

कुमाऊँ का डिजिटल बाज़ार: अब नौकरी, सेवाएँ, खरीद-बिक्री और मैट्रिमोनियल सब कुछ एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर

उत्तराखंड के कुमाऊँ क्षेत्र में डिजिटल सेवाओं की बढ़ती जरूरत को देखते हुए KumaonBazaar.com तेजी से लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। यह एक ऐसा लोकल डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ नौकरी, बिज़नेस प्रमोशन, लोकल सेवाएँ, खरीद-बिक्री, पर्यटन और मैट्रिमोनियल जैसी कई सुविधाएँ एक ही जगह उपलब्ध हैं। Website: https://www.kumaonbazaar.com

आज के समय में लोग लोकल स्तर पर भरोसेमंद सेवाएँ और अवसर ढूँढना चाहते हैं। इसी जरूरत को समझते हुए KumaonBazaar.com ने कुमाऊँ के लोगों के लिए एक आसान और उपयोगी ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म तैयार किया है।

युवाओं के लिए रोजगार का नया माध्यम

कुमाऊँ क्षेत्र के युवाओं को अक्सर नौकरी खोजने के लिए बड़े शहरों या कई अलग-अलग वेबसाइट्स पर निर्भर रहना पड़ता है। अब यह समस्या काफी हद तक कम हो सकती है क्योंकि KumaonBazaar Jobs Section पर लोकल और विभिन्न क्षेत्रों की जॉब्स उपलब्ध कराई जा रही हैं। Jobs Link: https://www.kumaonbazaar.com/jobs

यहाँ कंपनियाँ और बिज़नेस अपने जॉब पोस्ट कर सकते हैं, जबकि नौकरी तलाश रहे उम्मीदवार आसानी से आवेदन कर सकते हैं। इससे लोकल टैलेंट को स्थानीय स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद है।

मैट्रिमोनियल सेवा से आसान रिश्ते

आजकल लोग सुरक्षित और भरोसेमंद मैट्रिमोनियल प्लेटफ़ॉर्म की तलाश में रहते हैं। KumaonBazaar Matrimony कुमाऊँ समाज के लोगों के लिए एक विशेष सुविधा लेकर आया है जहाँ परिवार अपनी प्रोफाइल बनाकर रिश्तों की तलाश कर सकते हैं। Matrimony Link: https://www.kumaonbazaar.com/matrimony

यह सेवा खासतौर पर उन परिवारों के लिए उपयोगी साबित हो सकती है जो अपने समाज और क्षेत्र में अच्छे रिश्ते ढूँढना चाहते हैं।

लोकल सेवाओं और बिज़नेस को मिलेगा डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म कुमाऊँ के छोटे व्यापारियों और सेवा प्रदाताओं के लिए KumaonBazaar Services एक बेहतरीन अवसर बनकर उभर रहा है। Services Link: https://www.kumaonbazaar.com/services

यहाँ इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, टूर सर्विस, एजेंसी, फ्रीलांसर, दुकानदार और अन्य सेवा प्रदाता अपनी सेवाओं को ऑनलाइन प्रमोट कर सकते हैं। इससे लोकल बिज़नेस को डिजिटल पहचान मिलने के साथ-साथ ग्राहकों तक पहुँचने में आसानी होगी। खरीद-बिक्री और लोकल विज्ञापन की सुविधा प्लेटफ़ॉर्म पर Buy & Sell सेक्शन भी उपलब्ध है जहाँ लोग अपने प्रोडक्ट्स या सामान को ऑनलाइन पोस्ट कर सकते हैं। इसके अलावा बिज़नेस प्रमोशन और लोकल विज्ञापनों के लिए भी सुविधा दी जा रही है, जिससे छोटे व्यवसाय कम लागत में अपनी पहुँच बढ़ा सकते हैं। पर्यटन और लोकल जानकारी का भी केंद्र कुमाऊँ अपनी प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन स्थलों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। KumaonBazaar.com पर पर्यटन से जुड़ी जानकारी, होटल, ट्रैवल सेवाएँ और लोकल बिज़नेस की जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों दोनों को लाभ मिल सकता है। डिजिटल उत्तराखंड की ओर एक कदम डिजिटल इंडिया के दौर में लोकल प्लेटफ़ॉर्म की भूमिका लगातार बढ़ रही है। KumaonBazaar.com कुमाऊँ क्षेत्र के लोगों, युवाओं और व्यापारियों को डिजिटल रूप से जोड़ने का काम कर रहा है। यह प्लेटफ़ॉर्म आने वाले समय में रोजगार, व्यापार और लोकल नेटवर्किंग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:अमोडी में अतिक्रमण को लेकर दरोगा के बिगड़े बोल, ग्रामीण से बोले अभी बना दूंगा कबूतर ग्रामीणों की दरोगा को हटा

Laxman Singh Bisht

Sun, Dec 14, 2025

..अमोडी में अतिक्रमण को लेकर दरोगा के बिगड़े बोल, ग्रामीण से बोले अभी बना दूंगा कबूतर ग्रामीणों की दरोगा को हटाने की मांग चंपावत। जिला प्रशासन की ओर से रविवार को चंपावत टनकपुर राष्ट्रीय राजमार्ग में अमोडी क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू की गई। इस दौरान वहां पर मौजूद ग्रामीणों ने अतिक्रमण को लेकर विरोध जताया। इसके बाद वहां पर तैनात एक दरोगा ग्रामीण से बात करते हुए नजर आ रहे हैं और वह कह रहे हैं कि यहां से हट जा वरना तेरे को कबूतर बना दूंगा। क्या मित्र पुलिस का यह रवैया सराहनीय है। वहां मौजूद एक व्यापारी ने इसका वीडियो बना दिया। जिसके बाद यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। दरोगा के इस बयान को लेकर सोशल मीडिया पर लोग तरह तरह की टिप्पणी भी कर रहे हैं। एक और जनपद में लोग पुलिस को मित्र पुलिस के नाम से सहयोग की अपेक्षा करते हैं। वहीं दूसरी तरफ पुलिस के इस अमानवीय व्यवहार से लोग तरह-तरह की चर्चाएं कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि अतिक्रमण के दौरान एक ग्रामीण आपत्ति करता है तो वहां पर पुलिस में तैनात एक दरोगा पहुंच जाते हैं। और कहते हैं कि यहां से हट जा वरना तेरे को कबूतर बना दूंगा। लोगों का कहना है। पुलिस का यह व्यवहार मित्र पुलिस को शोभा नहीं देता है। अब यह वीडीओ सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है। लोगों ने कहा एक तरफ उत्तराखंड में पुलिस अपने आप को मित्र पुलिस होने का दावा करती है वहीं दूसरी तरफ इसका सीधा उदाहरण वीडियो के माध्यम से देखा जा सकता है। बीते दिनों एसपी लोकेश्वर सिंह के ऊपर भी इसी तरह के आरोप सिद्ध हुए हैं। जिसको लेकर जांच चल रही है। रविवार को दरोगा की इस व्यवहार से क्षेत्र के लोगों में काफी आक्रोश है । साथ ही दरोगा को उक्त क्षेत्र से तत्काल हटाने की मांग कर रहे हैं। वही चलथी चौकी प्रभारी राकेश कठेत ने कहा इस युवक का अतिक्रमण से कोई लेना देना नहीं है। यह युवक शराब पीकर अक्सर घर में हंगामा करता है । मेरे द्वारा उक्त प्रकरण में विनोद भट्ट पुत्र लीलाधर भट्ट निवाशी संजोली को अपने घर में रात्रि मे मारपीट करने के कारण डाटा गया था न कि अतिक्रमण को लेकर कोई बात हुई थी।जिसकी शिकायत परिजनों के द्वारा चौकी को फोन के माध्यम से दी गई थी। यह युवक आज भी अतिक्रमण स्थल पर शराब पीकर पहुंचा हुआ था। चौकी प्रभारी ने कहा उनका उद्देश्य गलत नहीं था। मेरे द्वारा उक्त प्रकरण में विनोद भट्ट पुत्र लीलाधर भट्ट को अपने घर में आये दिन मारपीट करने के कारण डाटा गया था । जिसमें डेट 29.11.2025 को जीडी नंबर 14 समय 16.35 पर जमीनी विवाद में बीट लिखवाई है ।दिनांक 09.12.2025 को विनोद द्वारा अपने भाई और मां से मारपीट की गई थी जिसकी सूचना 22:19 पर उसके भाई प्रकाश द्वारा लीलाधर के फोन से ,112 पर की गई थी। इसके अतिरिक्त इसके(विनोद भट्ट) के विरुद्ध कोतवाली चंपावत में Fir no 19/24 U/s 188/427 ipc व 30 आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 में जंगल में आग लगाने पर पंजीकृत किया गया था। जिसमें आरोप पत्र संख्या 23/2024 डेट 24.06.2024 को प्रेषित किया गया है ।

जरूरी खबरें