Wednesday 8th of July 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:सेवा पखवाड़ा अभियान के तहत दूरस्थ बिनवाल गाँव में पहुँचा प्रशासन

लोहाघाट:खेतीखान में दिल का दौरा पड़ने से युवक का निधन मां-बाप का था इकलौता सहारा क्षेत्र में शोक की लहर।

लोहाघाट :दर्जा राज्य मंत्री हुकम सिंह कुवर पहुंचे लोहाघाट धामी सरकार की गिनाई उपलब्धियां

लोहाघाट:एसपी चंपावत के निर्देश पर लोहाघाट में चला विशेष यातायात चैकिंग अभियान

लोहाघाट:खतेड़ा में पुराने पेड़ से मंदिर व भवनो को भारी खतरा। ग्रामीणों की प्रशासन से निस्तारण की मांग।

सूचना

: चंपावत:निर्दलीय प्रत्याशी ममता वर्मा ने नागनाथ और जूप वार्ड में किया जनसंपर्क जनता का मिल रहा है भरपूर समर्थन

Laxman Singh Bisht

Tue, Jan 7, 2025
निर्दलीय प्रत्याशी ममता वर्मा ने नागनाथ और जूप वार्ड में किया जनसंपर्क मतदाताओं के घर घर जाकर वोट करने की गई अपील चंपावत नगर निकाय चुनावों को लेकर प्रचार प्रसार धीरे धीरे रफ्तार पकड़ने लग गया है। पालिका अध्यक्ष के लिए मैदान पर उतरी निवर्तमान पालिका अध्यक्ष विजय वर्मा की धर्मपत्नी ममता वर्मा ने भी अपना चुनाव प्रचार तेज कर दिया है। मंगलवार सुबह 10 बजे से शुरू हुए प्रचार के दौरान सभी कार्यकर्ताओं के साथ जूप वार्ड और नागनाथ वार्ड में घर-घर जाकर प्रचार प्रसार किया गया। और लोगों से विकास के नाम पर वोट देने की अपील की गई। बीते पांच सालों में चंपावत नगर क्षेत्र में निवृत्तमान पालिका अध्यक्ष विजय वर्मा के द्वारा किए गए विकास कार्यों से लोग काफी प्रभावित हुए हैं। चंपावत की जनता निवर्तमान पालिका अध्यक्ष विजय वर्मा के कुशल व्यवहार और उनके द्वारा किए कार्यों के काफी खुश हैं। इस बार नगर पालिका चंपावत में अध्यक्ष पद के लिए महिला सीट आरक्षित की गई है। जिसके चलते इस बार त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिल रहा है। नगर क्षेत्र की जनता ने निवर्तमान पालिका अध्यक्ष विजय वर्मा के कुशल व्यवहार और उनके द्वारा किए गए विकास कार्यों से ममता को अपार्जन समर्थन मिल रहा है। वहीं ममता वर्मा नगर के द्वारा नगर के विभिन्न वार्डों में घर-घर जाकर लोगों से उन्हें वोट करने को लेकर अपील कर रही हैं। इस दौरान दर्जनों समर्थक मौजूद रहे।

जरूरी खबरें