Thursday 9th of July 2026

ब्रेकिंग

चंपावत :टनकपुर ISBT निर्माण में कांग्रेस ने लगाए करोड़ों रुपए के घोटाले के आरोप। केग रिपोर्ट का दिया हवाला

लोहाघाट:10 जुलाई को टीईटी के विरोध व पुरानी पेंशन बहाली को लेकर होगा शिक्षकों का विशाल धरना प्रदर्शन।

चंपावत:भारी वर्षा की चेतावनी के चलते जनपद चम्पावत के सभी विद्यालय एवं आंगनबाड़ी केन्द्रों में रहेगा अवकाश

चंपावत:सेवा पखवाड़ा अभियान के तहत दूरस्थ बिनवाल गाँव में पहुँचा प्रशासन

लोहाघाट:खेतीखान में दिल का दौरा पड़ने से युवक का निधन मां-बाप का था इकलौता सहारा क्षेत्र में शोक की लहर।

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:पटाखों का अवैध भंडारण बर्दाश्त नहीं जिलाधिकारी ने चेकिंग तीव्र करने के निर्देश दिये

Laxman Singh Bisht

Fri, Oct 17, 2025

पटाखों का अवैध भंडारण बर्दाश्त नहीं जिलाधिकारी ने चेकिंग तीव्र करने के निर्देश दिये

दीपावली पर्व पर शांति, सुरक्षा और साम्प्रदायिक सौहार्द बनाए रखने हेतु जिलाधिकारी की अध्यक्षता में बैठकआगामी पर्वों — धनतेरस, दीपावली, गोवर्धन पूजा, भैया दूज, छठ पूजा एवं ईगास-बग्वाल — को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाए जाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार की अध्यक्षता में जिला कार्यालय सभागार में बैठक आयोजित की गई।बैठक में जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। उन्होंने पुलिस क्षेत्राधिकारी को निर्देशित किया कि पटाखों की दुकानें केवल निर्धारित स्थलों पर ही लगाई जाएं तथा किसी भी आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए पुलिस बल एवं अग्निशमन दल पूर्ण रूप से तैयार रहें।साथ ही, उप जिलाधिकारियों, ईओ को निर्देशित किया गया कि पटाखों की दुकानों का गहन सत्यापन करें, अवैध भंडारण पर कड़ी निगरानी रखें तथा बिक्री केवल निर्धारित समयावधि में ही सुनिश्चित कराएं।स्वास्थ्य व्यवस्था के संबंध में जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) को निर्देश दिए कि त्योहारी अवधि के दौरान किसी भी अप्रिय घटना से निपटने हेतु अस्पतालों में ‘बर्न यूनिट’ (जला विभाग) की स्थापना की जाए और आवश्यक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध रखी जाएं।नागरिक सुविधाओं को प्राथमिकता देते हुए, जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता (जल संस्थान) और विद्युत विभाग को निर्देशित किया कि दीपावली एवं अन्य पर्वों के दौरान विद्युत एवं जल आपूर्ति निर्बाध बनी रहे।छठ पूजा के दृष्टिगत, संबंधित अधिकारियों को पूजा घाटों की सफाई, प्रकाश व्यवस्था एवं सुरक्षा प्रबंधों को सुदृढ़ करने के निर्देश दिए गए।कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने पर बल देते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि जुआ, नशा एवं अन्य असामाजिक गतिविधियों पर विशेष निगरानी रखी जाए और इन पर पूर्ण रोक सुनिश्चित की जाए।जिलाधिकारी मनीष कुमार ने सभी विभागों से आपसी समन्वय बनाकर कार्य करने तथा नागरिकों के बीच शांति, सौहार्द एवं भाईचारे का वातावरण बनाए रखने के निर्देश दिए।बैठक में अपर जिलाधिकारी कृष्णनाथ गोस्वामी, उप जिलाधिकारी चंपावत अनुराग आर्या, टनकपुर आकाश जोशी, पुलिस उपाधीक्षक शिवराज सिंह राणा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

जरूरी खबरें