रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:पुरानी पेंशन बहाली की मांग सैकड़ो शिक्षक कर्मचारी देहरादून रवाना कल करेंगे सीएम आवास घेराव। चंपावत:
Laxman Singh Bisht
पुरानी पेंशन बहाली की मांग सैकड़ो शिक्षक कर्मचारी देहरादून रवाना कल करेंगे सीएम आवास घेराव।

शिक्षकों व कर्मचारियों का पुरानी पेंशन बहाली आंदोलन अब जोर पकड़ने लगा है। कल 13 सितंबर को पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर पुरानी पेंशन बहाली मोर्चा के नेतृत्व में राजधानी देहरादून में पेंशन महारैली व मुख्यमंत्री आवास का घिराव प्रदेश के हजारों शिक्षकों व कर्मचारियों के द्वारा किया जाएगा। पेंशन महारैली को सफल बनाने के लिए चंपावत जिले से भी पुरानी पेंशन बहाली मोर्चा जिला अध्यक्ष गोविंद सिंह मेहता के नेतृत्व में विभिन्न संगठनों के 500 से अधिक शिक्षक व कर्मचारी आज शनिवार को देहरादून को रवाना हो गए है। रवाना होने से पूर्व लोहाघाट बस स्टेशन में शिक्षकों व कर्मचारियों ने पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर जोरदार नारेबाजी की। पुरानी पेंशन बहाली मोर्चा जिला अध्यक्ष गोविंद सिंह मेहता ने कहा सरकार ने शिक्षकों व कर्मचारियों की पेंशन बंद कर बुढ़ापे का सहारा छीन लिया है। संगठन लंबे समय से पुरानी पेंशन बहाली की मांग कर रहा है पर सरकार के द्वारा उनकी कोई भी सुध नहीं ली जा रही है। जिस कारण शिक्षकों व कर्मचारियों में सरकार के खिलाफ भारी नाराजगी है।कर्मचारी नेताओं ने कहा कि सरकारी सेवा के दौरान कर्मचारी पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी से अपने दायित्वों का निर्वहन करते हैं। सेवानिवृत्ति के बाद उनके और उनके परिवार के भविष्य की आर्थिक सुरक्षा सुनिश्चित करना भी सरकार की जिम्मेदारी है। कर्मचारियों का कहना है कि पुरानी पेंशन व्यवस्था में सेवानिवृत्ति के बाद आर्थिक सुरक्षा का भरोसा था, जबकि वर्तमान पेंशन व्यवस्था को लेकर कर्मचारियों में असुरक्षा की भावना है। उन्होंने कहा पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर कल 13 सितंबर को राजधानी देहरादून में पेंशन महारैली व सीएम आवास का घिराव किया जाएगा जिसमें प्रदेश के हजारों शिक्षक व कर्मचारी शामिल होंगे। उन्होंने कहा जब तक सरकार पुरानी पेंशन बहाल नहीं करती है आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने बताया आंदोलन को सफल बनाने के लिए चंपावत जिले से भी 500 से अधिक शिक्षक व कर्मचारी आज देहरादून को रवाना हो गए हैं। देहरादून रवाना होने वालों में जगदीश अधिकारी, उत्तम फर्त्याल, कुंवर फर्तोली, नरेश जोशी, संजय कुमार, प्रकाश तड़ागी, किशोर पंगरिया, अमित टम्टा, श्रीमती मोनू देओपा, विनोद गहतोड़ी, प्रकाश उपाध्याय, प्रदीप ढेक, नवीन पांडे, पंचदेव पांडे, सतीश जोशी, उत्तम नाथ, सुभाष सामंत, रश्मि वर्मा, रेणु मेहता, बीना टम्टा, सीमा पनेरू और तारा अधिकारी सहित बड़ी संख्या में शिक्षक-कर्मचारी शामिल रहे।
विज्ञापन
टनकपुर:घर में घुसकर चोरी की घटना को अंजाम देने के 3 आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार
जीआईसी दिगाली चौड़ में संकुल स्तरीय सामाजिक विज्ञान महोत्सव का आयोजन।
लवप्रीत की संवेदनशील सोच ने छुआ मुख्यमंत्री धामी का दिल, घर पहुंचा टैब
चंपावत में आयुर्वेद का नया केंद्र, तीन दिवसीय चिकित्सा शिविर शुरू उत्कर्ष केंद्र का हुआ शुभारंभ, विभिन्न पद्धतियों से मरीजों को मिल रहा उपचार
चंपावत:चेनलिंक फेंसिंग कार्यों की डीएम ने की समीक्षा, अक्टूबर तक चयनित ग्रामों में कार्य पूर्ण करने के निर्देश
चंपावत:सीएम धामी की शिक्षा क्षेत्र को बड़ी सौगात धूरा और मौराड़ी के विद्यालय अब इंटर स्तर तक होंगे उच्चीकृत
चंपावत:सेवा संकल्प अभियान के तहत 551 निर्माण श्रमिकों को मिला कल्याणकारी योजनाओं का लाभ
बाराकोट:रेगडू दशहरा महोत्सव का उद्घाटन करने का सीएम धामी से अनुरोध। कमेटी ने मुख्यमंत्री को दिया आमंत्रण।
बाराकोट:रेगडू के प्रसिद्ध दशहरा महोत्सव के भव्य आयोजन के लिए महोत्सव कमेटी ने डीएम व एसपी की मुलाकात। भव्य और दिव्य होगा चार दिवसीय दशहरा महोत्सव।
लोहाघाट:जल्द नए अंदाज में नजर आएगा एबट माउंट का ऐतिहासिक चर्च। पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा। डीएम चंपावत के नेतृत्व में एबटमाउंट को पर्यटन के क्षेत्र में किया जा रहा है विकसित।