रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:मां झूमाधूरी नंदा अष्टमी महोत्सव का रंगा रंग आगाज लोहाघाट विधायक ने किया शुभारंभ। महिलाओं ने निकाली भव्य कलश यात्रा।
Laxman Singh Bisht
मां झूमाधूरी नंदा अष्टमी महोत्सव का रंगा रंग आगाज लोहाघाट विधायक ने किया शुभारंभ। महिलाओं ने निकाली कलश यात्रा।

सैकड़ो लोग कलश यात्रा में हुए शामिल। ढोल नगाड़ों के साथ निकली कलश यात्रा।

19 सितंबर को निकलेगी मां भगवती की विशाल देवी रथ यात्रा व मेले का होगा आयोजन।

रात्रि में रंगारंग कार्यक्रमों का होगा आयोजन।

लोहाघाट क्षेत्र के प्रसिद्ध मां झूमाधूरी नंदा अष्टमी महोत्सव का आज बुधवार को लोहाघाट विधायक खुशाल सिंह अधिकारी ने विधिवत्त शुभारंभ किया। शुभारंभ अवसर पर ग्राम सभा पाटन पाटनी, रायकोट महर व कुंवर गांव की सैकड़ो महिलाओं के द्वारा भव्य कलश यात्रा निकाली गई। ढोल नगाड़ों व छोलिया नर्तकों के साथ निकली कलश यात्रा प्राथमिक विद्यालय पाटन पाटनी से शुरू होकर मेला खाल पहुंची। जहां लोहाघाट विधायक के द्वारा रिबन काटकर व दीप प्रज्वलित कर चार दिनी मेले का शुभारंभ किया तथा क्षेत्र वासियों को नंदाअष्टमी मेले की शुभकामनाएं दी तथा भव्य आयोजन के लिए मेला कमेटी व क्षेत्रीय जनता को धन्यवाद दिया तथा आयोजन में हर संभव मदद का भरोसा दिया। कार्यक्रम का आयोजन मेला कमेटी अध्यक्ष मोहन चंद्र पाटनी के दिशा निर्देश तथा ग्राम प्रधान पाटन पार्टी नीतू विश्वकर्मा की अध्यक्षता में आयोजित किया जा रहा है। मेला कमेटी अध्यक्ष मोहन चंद्र पाटनी ने बताया महोत्सव का आयोजन तीनों गांव की जनता के सहयोग से किया जा रहा है। जिसमें क्षेत्र के युवाओं को मातृशक्ति के द्वारा बढ़-चढ़कर सहयोग किया जा रहा है। उन्होंने बताया चार दिनी महोत्सव में बच्चों की विभिन्न प्रकार की खेलकूद , सांस्कृतिक व खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। तथा रात्रि में बाहर से आए कलाकारों के द्वारा एक से बढ़कर एक रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। उन्होंने क्षेत्र की जनता से अधिक से अधिक संख्या में आकर नंदा अष्टमी महोत्सव को सफल बनाने की अपील की है। उन्होंने बताया 18 अगस्त को रात्रि जागरण तथा 19 अगस्त को मां भगवती की भव्य देवी रथ यात्रा वह विशाल में लेकर आयोजन किया जाएगा। तो वही आज कलश यात्रा में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर थाना अध्यक्ष लोहाघाट ओमप्रकाश के नेतृत्व में पुलिस बल मुस्तैद रहा। तथा स्थानीय बच्चों के द्वारा एक से बढ़कर एक रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। तथा पिथौरागढ़ से आए छोलिया दल के द्वारा एक से बढ़कर एक कार्यक्रम प्रस्तुत कर दर्शकों की तालियां बटोरी।कार्यक्रम का संचालन जगदीश चंद्र पाटनी ,प्रमोद पाटनी व शशांक पांडे का रहा। मेले को लेकर क्षेत्र में काफी उत्साह का माहौल है। मान्यता है मां झूमा के आशीर्वाद से निसंतान दंपतियों की गोद भरती है। मां के आशीर्वाद से कई लोगों को संतान सुख की प्राप्ति हुई है। कार्यक्रम में कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष चांद बोहरा, नगर अध्यक्ष अमर कोटियाल, एडवोकेट भुवन चौबे, प्रदीप देव सहित प्रकाश बोहरा राजेंद्र पाटनी, कनिष्ठ प्रमुख प्रकाश चंद्रा , हेम पाटनी ,धन सिंह पाटनी ,रमेश पाटनी, मदन विश्वकर्मा, सुभाष विश्वकर्मा, प्रदीप कुवर,प्रदीप कुमार, नीमा देवी ,सरोज कुवर अंकित कुवर,बृजेश विश्वकर्मा, दीपक कुमार, विनीत पाटनी, क्षेत्र पंचायत सदस्य शोबन सिंह बोरा,बलवंत राम सहित कई लोग मौजूद रहे।

लोहाघाट विधायक ने हेमा बिष्ट के मां झूमाधूरी के भजन के बैनर का किया विमोचन।

कार्यक्रम के दौरान लोहाघाट विधायक खुशाल सिंह अधिकारी के द्वारा क्षेत्रीय लोक गायिका हेमा बिष्ट के दिशा निर्देश पर बन रहे मां झूम दुरी के भजन के बैनर का विमोचन भी किया। तथा हेमा बिष्ट को क्षेत्रीय धरोहरों को आगे बढ़ाने के लिए उनके द्वारा किए जा रहे कार्य की सराहना की। मां झूमाधूरी के भजन को दीप डांगी के द्वारा स्वर दिया गया है। गायिका हेमा बिष्ट के अभी तक कहीं कुमाऊनी एल्बम व भजन तैयार किए जा चुके हैं जिन्हें लोगों के द्वारा काफी पसंद किया गया है। उनके इस कार्ड से क्षेत्रीय कलाकारों को भी आगे बढ़ने का मौका मिल रहा है। लोगों के द्वारा हेमा बिष्ट के द्वारा कुमाऊनी संस्कृति को आगे बढ़ाने के लिए उनके द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की।
विज्ञापन
बाराकोट: विकास खंड स्तरीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ
नैनीताल:कार्मिकों की सूचना उपलब्ध न कराने वाले विभागाध्यक्ष व कार्यालयाध्यक्षों का माह सितम्बर का वेतन रोकने के0डीएम ने दिए निर्देश
चंपावत:सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करें अधिकारी: डीएम
उत्तराखंड:सीएम धामी का सख्त एक्शन जन स्वास्थ्य की अनदेखी पर नपे जल संस्थान/ पेयजल निगम के छह इंजीनियर
पाटी:भोखड़ा (मंगललेख ) का राजकीय जूनियर हाई स्कूल भवन बना गाय भैंसो का तबेला। छात्र संख्या न होने के चलते स्कूल कर दिया गया था बंद।
चंपावत:राह-वीरो को जल्द करें सम्मानित सम्बंधित अधिकारियो को डीएम के निर्देश
चंपावत:लधिया-रतिया नदियों में विस्फोटक से मछली मारने की शिकायत पर डीएम सख्त
चंपावत में मां नंदा सुनंदा की निकली भव्य डोला यात्रा, सैकड़ों लोगों ने किया प्रतिभाग माँ नंदा सुनंदा की प्रतिमा पर महिलाओं ने की पुष्प व अक्षत वर्षा
चंपावत:जनता मिलन में डीएम ने सुनीं 195 जनसमस्याएं, अधिकारियों को समयबद्ध समाधान के निर्देश
लोहाघाट:स्वरोजगार से सम्मान तक आत्मनिर्भर शक्ति कार्यक्रम का आयोजन महिलाओं को किया गया सम्मानित।क्षेत्र की सैकड़ो महिलाओं ने कार्यक्रम में किया प्रतिभाग