Friday 10th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:अधूरे कलमठो की कीचड़ वाहन चालकों व यात्रियों के लिए बनी मुसीबत।

चंपावत:खिरद्वारी के राजी जनजाति की 17 महिलाओं के उज्ज्वला गैस कनेक्शन चम्पावत से टनकपुर हुये स्थानांतरित

बाराकोट:बर्दाखान बिसराडी आली सड़क मे डामरीकरण न होने पर होगा विधानसभा चुनाव का बहिष्कार।

लोहाघाट:जीजीआईसी सड़क में जल भराव छात्र-छात्राओं व ग्रामीणों के लिए बना मुसीबत।

चंपावत:अटैचमेंट समाप्त पर डी0जी0 के आदेश का समान रूप से पालन न होने पर कार्मिकों में नाराजगी

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत :राजकीय शिक्षक संघ ने मांगों को लेकर पीएम मोदी को खून से लिखा खत

Laxman Singh Bisht

Thu, Sep 25, 2025

राजकीय शिक्षक संघ ने मांगों को लेकर पीएम मोदी को खून से लिखा खत

मांगों को पूरा करने के लिए लगाई अंतिम पुकार।चंपावत जिले में राजकीय शिक्षक संघ अपनी विभिन्न मांगों को लेकर लंबे समय से आंदोलन कर रहा है। लेकिन उनकी मांगों पर सरकार की ओर से कोई सकारात्मक कार्यवाही नहीं हो रही है। जिससे नाराज राजकीय शिक्षक संघ प्रांतीय कार्यकारिणी के आह्वान पर शिक्षकों ने अपने शरीर से खून निकालकर खून की स्याही बनाकर प्रधानमंत्री मोदी के नाम एक ज्ञापन भेजा है। बृहस्पतिवार को राजकीय शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष विनोद गहतोड़ी ने बताया कि शिक्षक अपनी विभिन्न मांगों को लेकर लंबे समय से आंदोलन कर रहे हैं। जिसके बाद भी उनकी मांगों पर कोई कार्रवाई न होने के बाद उन्होंने अब मांगों को लेकर अंतिम पुकार के रूप में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम खून से एक ज्ञापन लिखकर भेजा गया है। उन्होंने कहा है कि राज्य सरकार में उनकी कोई सुनवाई न होने के बाद अब उन्होंने केंद्र सरकार का दरवाजा खटखटाया है। अगर वहा से भी न्याय नहीं मिलता है तो सभी शिक्षक उग्र आंदोलन करेंगे और सड़कों पर डटे रहेंगे। शिक्षकों का कहना है कि प्रधानाचार्य सीधी भर्ती निरस्त करने के साथ ही शत प्रतिशत पदोन्नति करने सहित अन्य मांगों को लेकर वह लंबे समय से आंदोलन कर रहें हैं। शिक्षकों का कहना है कि राज्य सरकार शिक्षा के क्षेत्र में कार्य करने वाले शिक्षकों के प्रति कोई रुचि नहीं ले रही है। जल्द सभी शिक्षक दिल्ली में केंद्र सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने की तैयारी कर रहे हैं।

जरूरी खबरें