Friday 10th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:जीजीआईसी सड़क में जल भराव छात्र-छात्राओं व ग्रामीणों के लिए बना मुसीबत।

चंपावत:अटैचमेंट समाप्त पर डी0जी0 के आदेश का समान रूप से पालन न होने पर कार्मिकों में नाराजगी

चंपावत:रेड अलर्ट की चेतावनी के चलते दियूरी में 'सेवा पखवाड़ा' शिविर रद्द, अधिकारी क्षेत्र में रहेंगे के हाई अलर्ट प

सीएम धामी 10 जुलाई को करेंगे टनकपुर उप जिला चिकित्सालय की नवीन स्वास्थ्य सुविधाओं व डांडा ककनई में समग्र ग्रा

चम्पावत में भारी बारिश का रेड अलर्ट 10 जुलाई को समस्त स्कूल आंगनवाड़ी केंद्र रहेंगे बंद

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत गांधी जयंती और लाल बहादुर शास्त्री जयंती के अवसर पर जिला सभागार में विचार गोष्ठी का आयोजन

Laxman Singh Bisht

Thu, Oct 2, 2025

गांधी जयंती और लाल बहादुर शास्त्री जयंती के अवसर पर जिला सभागार में विचार गोष्ठी का आयोजन2 अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पूरे जनपद में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। कलेक्ट्रेट परिसर में जिलाधिकारी मनीष कुमार ने ध्वजारोहण कर दोनों महान विभूतियों के चित्रों का अनावरण करते हुए पुष्पांजलि अर्पित की।इसके उपरांत जिला सभागार में रामधुन, वैष्णव जन भजन तथा गांधी जी के जीवन से संबंधित विचार गोष्ठी का आयोजन हुआ। इस अवसर पर मलिकार्जुन स्कूल के छात्रों ने "दे दी हमें आज़ादी बिना खडग बिना ढाल" सहित अन्य सुंदर गीतों का भावपूर्ण प्रस्तुतीकरण किया, जिसे सभी ने सराहा। जिलाधिकारी ने सभी बच्चों को पुरस्कृत भी किया।जिलाधिकारी मनीष कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री केवल व्यक्ति नहीं, बल्कि एक विचारधारा हैं, जिनका अनुसरण विश्वभर में किया जाता है। गांधी जी सत्य और अहिंसा के मार्ग के प्रतीक हैं और लाल बहादुर शास्त्री सादगी एवं 'जय जवान, जय किसान' जैसे प्रेरक नारे के जनक हैं। उन्होंने कहा कि हम सभी को उनके आदर्शों और विचारों से प्रेरणा लेकर निस्वार्थ भाव से कार्य करना चाहिए।उन्होंने आगे कहा कि किसी भी दुविधा की स्थिति में हमारे सामने दो रास्ते होते हैं – पहला केवल अपना हित देखने का और दूसरा गीता के मार्ग पर चलने का। हमें महापुरुषों से प्रेरणा लेकर सदैव धर्म और कर्तव्य पथ का चयन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि "सेवक की भावना" से काम करना ही इन महापुरुषों को सच्ची श्रद्धांजलि है।इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी जयवर्धन शर्मा ने कहा कि कलेक्ट्रेट परिसर व अन्य सरकारी कार्यालयों में आने वाले प्रत्येक आगंतुक को निस्वार्थ भाव से सेवा देना ही गांधी जी से मिली सबसे बड़ी सीख है।गांधी जयंती एवं शास्त्री जयंती के उपलक्ष्य में ‘‘स्वच्छोत्सव’’ थीम पर जिला मुख्यालय के विभिन्न क्षेत्रों में स्वच्छता अभियान भी चलाया गया, जिसमें जिलाधिकारी स्वयं शामिल हुए।इस अवसर पर जनपद की सभी तहसीलों, विकास भवन एवं अन्य कार्यालयों में कार्यालयाध्यक्षों द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया तथा दोनों महान विभूतियों को नमन करते हुए उनके चित्रों पर माल्यार्पण किया गया।कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी जयवर्धन शर्मा, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटवाल, जिला कार्यालय के समस्त अधिकारी-कर्मचारी, विद्यालय के छात्र-छात्राएँ एवं अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।...

जरूरी खबरें