Monday 13th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट अस्पताल में विधायक के फोन पर “थाने से बोल रहा हूँ” कहने का मामला चर्चा में, उठ रहे कई सवाल

चंपावत में धूमधाम से मनाया जाएगा कारगिल विजय दिवस। तैयारी बैठक संपन्न।

लोहाघाट:रंगारंग कार्यक्रमों के साथ होली विजडम स्कूल का वार्षिक उत्सव संपन्न।

लोहाघाट:निराश्रित गौ वंशों ने जीआईसी खेल मैदान में जमाया कब्जा खिलाड़ी परेशान।

लोहाघाट: दुर्घटनाओं को दावत दे रहा है टनकपुर पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग का संतोला डेंजर जोन

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : चंपावत:वन कर्मियों ने तल्ला देश छेत्र में वनों को बचाने के लिए सामूहिक उपाय एवं किया जनजागरण।

Laxman Singh Bisht

Wed, Apr 16, 2025

थोड़ी सी लापरवाही हरे भरे वनों को जलाकर बना देती है राख का ढेर।चम्पावत। डी.एफ.ओ नवीन पंत के आदेश अनुसार तथा वन क्षेत्राधिकारी दिनेश जोशी के निर्देशन में वन दरोगा करन सिंह बिष्ट के नेतृत्व में फायर स्टेशन मोस्टा से लेकर मौन पोखरी तक सड़क क्षेत्र में गिरे हुए पिरोल के साथ ही सुखी लकड़ी आदि ऐसी आवश्यक सामग्री को एकत्र कर नष्ट करवाया गया, साथ ही साथ वन दरोगा करन सिंह बिष्ट ने सड़क मार्ग से गुजरने वाले वाहन चालकों, वाहन स्वामियों, सवारियो तथा अन्य ऐसे जन जो इस सड़क से आवागमन करते हैं उनसे अपील की है कि आप सभी जन जब भी इस क्षेत्र से गुजरते हैं तो इस मार्ग पर बीड़ी, सिगरेट, लाइटर व मार्चीज आदि उपयोग कदापि ना करें, वनों को आग से होने वाले नुकसान से बचाने में अपना सहयोग दें! उन्होंने बताया की थोड़ी सी लापरवाही करने पर हरे भरे जंगल जलकर राख के ढेर में बदल जाते है। जिसकी भरपाई में सालों लग जाते है। अभी 15 जून तक फायर सीजन चल रहा हैं जिसमें कोई भी जन जंगल क्षेत्र में ना जाए क्योंकि इस दौरान कोई भी अप्रिय घटनाएं घट सकती हैं, वनाग्नि रोकथाम में प्रत्येक जन अपना सहयोग दें! टीम में वन रक्षक राकेश कुमार दुमका, फायर वाचक दिनेश तिवारी, जीवन शर्मा, पूरन आदि शामिल थे।

जरूरी खबरें